IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। इसका आयोजन गुवाहाटी के स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल वापसी कर रहे हैं। मैच से पहले कोहली और टीम इंडिया ने जमकर प्रेक्टिस की और इसका वीडियो भी सामने आ गया है।
Virat Kohli ने खेला खतरनाक शॉट, देखते रह गए रोहित शर्मा
भारतीय टीम के लिए ये सीरीज बेहद ही जरूरी है और इसे जीतने के लिए हर खिलाड़ी दमदार प्रेक्टिस कर रहा है। ऐसे में टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली कैसे पीछे रह जाते। कोहली हमेशा अपने हार्डवर्क के लिए जाने जाते हैं ऐसे में बीसीसीआई ने कोहली की नेट प्रेक्टिस का एक शानदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव गेंदबाजी करते हैं वहीं रोहित शर्मा भी कोहली के शॉट को देखते नजर आते हैं। वहीं शुममन गिल ने भी बल्लेबाजी की और जिससे ये साफ हो रहा है कि वे मैच खेलने वाले हैं।
और पढ़िए – विराट ने तोड़ा, सिराज-उमरान ने बल्लेबाजों को फोड़ा, टीम इंडिया ने 67 रन से जीता पहला वनडे
https://twitter.com/BCCI/status/1612666727061684224
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्कवॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।
और पढ़िए – पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्कवॉड
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, अशेन बंडारा, महेश थिक्षणा, चमक करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिथा, नुवानिडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन और लाहिरू कुमारा
IND vs SL ODI Shedule: ये है वनडे सीरीज का शेड्यूल
– IND vs SL 1st ODI- 10 जनवरी 2023- गुवाहाटी
– IND vs SL 2nd ODI- 12 जनवरी- कोलकाता
– IND vs SL 3rd ODI- 15 जनवरी – तिरुवंतपुरम
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
10 mins agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
6 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
7 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
8 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
9 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
9 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
10 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
11 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines