IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 373 रन बनाए। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने ब्रेक के बाद वापसी की और आते ही गदर मचा दिया। कोहली ने इस मैच में 80 गेंदों पर शतक जड़ दिया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। कोहली ने पारी में 113 रन बनाए हालांकि वे रजीथा की शानदार गेंद पर आउट हो गए।
रजिथा ने स्लोवर गेंद पर कोहली को फंसाया
दरअसल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने पारी की शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में तेजी से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 73वां शतक है। कोहली जब 113 रन पर खेल रहे थे तब श्रीलंका के लीड गेंदबाज रजीथा आए और उन्होंने एक शानदार स्लोवर गेंद डाली। इस गेंद को कोहली पड़ नहीं पाए और बॉल 10 फीट तक हवा में उछली। जिसके बाद विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने लंबी जंप लगाकर इसे एक हाथ से पकड़ लिया। इसी के साथ विराट की खतरनाक पारी समाप्त हो गई।
Virat Kohli के विकेट को देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़िए – 73वां शतक जड़ते ही हवा में झूम उठे Virat Kohli, इस खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो
Virat Kohli ने सचिन के इस रिकॉर्ड की करी बराबरी
दरअसल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने पारी की शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में तेजी से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 73वां शतक है। कोहली का ये भारतीय सरजमीं पर 20वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 20 शतक के साथ टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने घर में 2011 में अपना आखिरी शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं बात विराट कोहली की करें तो यह रन मशीन इस मैच से पहले 19 शतक थे लेकिन इसके साथ ही उनके भी 20 शतक हो गए हैं और सचिन के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली है।
और पढ़िए – 10 चौके..1 छक्का.. Virat Kohli ने जड़ दिया तूफानी शतक, की Sachin Tendulkar के इस रिकॉर्ड की बराबरी
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
25 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
47 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines