IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इस सीरीज में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने ब्रेक के बाद वापसी की और आते ही गदर मचा दिया। कोहली ने इस मैच में 80 गेंदों पर शतक जड़ दिया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है।
Virat Kohli ने कुछ इस अंदाज में किया सेलिब्रेट
दरअसल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने पारी की शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में तेजी से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 73वां शतक है। कोहली जब 95 रनों पर थे तब उन्होंनें शानदार चौका मारा और 99 के स्कोर पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद पर सिंगल लिया और अपने शतक को पूरा किया। कोहली 73वां शतक जड़ते ही वे उछल गए और बल्ले को हवा में लहराते हुए खुशी जाहिर की। वहीं मैदान पर विराट कोहली के ही नारे लग रहे थे। कोहली हालांकि इसके बाद रजिथा की गेंद पर आउट हो गए।
और पढ़िए – विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साल टूटना तय!
Virat Kohli ने की सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी
दरअसल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कोहली ने पारी की शुरूआत धीमी की लेकिन बाद में तेजी से शतक पूरा किया। ये उनके करियर का 73वां शतक है। कोहली का ये भारतीय सरजमीं पर 20वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर 20 शतक के साथ टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने घर में 2011 में अपना आखिरी शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। वहीं बात विराट कोहली की करें तो यह रन मशीन इस मैच से पहले 19 शतक थे लेकिन इसके साथ ही उनके भी 20 शतक हो गए हैं और सचिन के रिकॉर्ड की उन्होंने बराबरी कर ली है।
और पढ़िए – छक्का मारने जा रहे थे Virat Kohli, हवा में उछली गेंद, Kusal Mendis ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (wk), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (c), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेललाज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
9 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines