हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: Yuvraj Singh और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान, वर्ल्ड कप विनर ने दिया टीम इंडिया को गुरुमंत्र 

IND vs SA: भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच आज चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में आज 2 भारतीय दिग्गजों का सम्मान हुआ है. युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को आज इस मैदान पर बड़ा सम्मान मिला है. जिसके बाद वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने टीम इंडिया को गुरुमंत्र भी दिया. 

विज्ञापन
yuvraj singh and harmanpreet kaur

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के शुरू होने से पहले मैदान पर दिग्गज युवराज सिंह के साथ वर्ल्ड कप विनर कप्तान हरमनप्रीत कौर नजर आईं. दूसरे टी20 मैच से पहले इन दोनों को बड़ा सम्मान दिया गया. जिसके बाद युवराज का पुराना अंदाज भी मैदान पर देखने को मिला. टीम मैनेजमेंट के कहने पर युवराज ने भारतीय दिया को गुरु मंत्र भी दिया है. जिसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान 

दूसरे टी20 मैच से पहले महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में 2 नए स्टैंड को नाम दिया गया. जिसमें से पहले स्टैंड का नाम युवराज सिंह के ऊपर है, तो वहीं दूसरे स्टैंड का नाम हरमनप्रीत कौर के नाम पर है. दोनों ही पंजाब से आते हैं. जिसके कारण ही इस फंक्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नजर आए. बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास की भी इस दौरान मौजूदगी देखने को मिली. युवराज और हरमन दोनों ने ही टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया है. दोनों ने ही पंजाब के साथ ही साथ भारत का नाम भी वर्ल्ड लेवल पर बहुत बार रोशन किया है. 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने बनाया ऋषभ पंत के साथ वापसी का ‘मास्टर प्लान’, नया ऐलान उड़ाएगा सिलेक्टरों के होश

विज्ञापन

टीम हडल में भी नजर आए युवराज सिंह 

सम्मानित होने के बाद युवराज सिंह को भारतीय खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया. पहले वो अपने शिष्य अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए. जिसके बाद उन्हें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के साथ भी बातचीत करते हुए देखा गया. हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी युवराज सिंह हंसी मजाक कर रहे थे. जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें हडल में आकर बोलने के लिए कहा. मुकाबले से पहले युवराज ने सभी युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट किया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे बड़ी बोली 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola