India vs South Africa 2nd Test Cape Town Pitch: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को केपटाउन में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पहले दिन 60 ओवर के अंदर इस पिच पर 20 विकेट आउट हो गए।
साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 55 रन पर ध्वस्त होने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई। 110 रन पर सिर्फ 4 विकेट ही गिरे थे, लेकिन इसके बाद 153 रन पर विकेटों का ऐसा पतझड़ लगा कि पूरी टीम बिखर गई। भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज 0 पर आउट हुए। केपटाउन की इस पिच पर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं।
केपटाउन की पिच पर भड़के मयंक अग्रवाल
भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल ने एक्स पर पोस्ट कर केपटाउन की पिच पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- ”क्या होगा अगर भारत में पहले ही दिन 20 विकेट गिर जाएं।” शायद मयंक अग्रवाल भारतीय पिचों पर हुए विवाद के बारे में ध्यान दिलाना चाह रहे हैं।
मयंक अग्रवाल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 21 मैचों में 41.33 के औसत से 1488 रन जड़े हैं। उन्होंने अपना लास्ट टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में मार्च 2022 में खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 47.50 के औसत से 475 रन जड़े हैं। जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं।
मयंक अग्रवाल के साथ ही आइसलैंड क्रिकेट ने भी पिच को लेकर तंज कसा। आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा- आपको क्या लगता है कि हम केपटाउन कारपेट पर बल्लेबाजी करने से डरेंगे?
इससे पहले आइसलैंड क्रिकेट ने ऊबड़-खाबड़ पिच की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- केपटाउन में पहले ही दिन 17 विकेट गिर चुके हैं और अभी भी 30 ओवर बाकी हैं। आइसलैंडिक क्रिकेट एसोसिएशन को अपने पिच निरीक्षक भेजने होंगे। ये इमेज हमारे बेहतर ट्रैक में से एक को दिखाती है।
फैंस ने भी उठाए सवाल
वहीं केपटाउन की पिच को लेकर क्रिकेट फैंस ने भी बड़े सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा- 58 ओवर में लगभग 20 विकेट जा चुके हैं और आज लगभग 20 ओवर बाकी हैं। अजीब बात है कि केपटाउन की इस पिच को लेकर कोई हंगामा नहीं है, जैसा कि टर्निंग ट्रैक पर हमें जो प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।
https://twitter.com/glazedakif/status/1742547370083041374
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- शिकायत नहीं कर रहा हूं, लेकिन क्या होता अगर ये टेस्ट कोलकाता में खेला गया होता। इंडिया पहले सत्र में ही ढेर हो गया होता, तो वहीं साउथ अफ्रीका पहले दिन 153 रन पर ऑलआउट हो गई होती। अश्विन, जड़ेजा, महाराज, हार्मर ने 20 विकेट लिए होते। अब तब तक हम अंग्रेजी मीडिया से पिच पर 69 लेख पढ़ चुके होते।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया ने 0 पर गंवा दिए 6 विकेट, 11 गेंदों में पलट गई बाजी
यह भी पढ़ें- IND vs SA: सिराज की सफलता के पीछे कोहली का हाथ, विराट के एक गुरुमंत्र ने कर दिया अफ्रीका का काम तमाम
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
6 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
12 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines