IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज अब खत्म हो गई. जहां पर भारतीय टीम के 2 पूर्व कप्तानों ने शानदार बल्लेबाजी करके रनों की बारिश कर दी. खासकर विराट कोहली ने तीनों ही मैचों में 60+ रन ठोके. जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं. ये दोनों ही दिग्गज अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हैं. ऐसे में फैंस अब जानना चाहते हैं कि कब उनके दोनों फेवरेट खिलाड़ी दोबारा ब्लू जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे? फैंस को फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा.
रो-को कर रहे हैं बल्ले से रनों की बारिश
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 6 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें रोहित शर्मा ने 1 शतक और 3 अर्धशतक ठोके हैं. वहीं इस दौरान विराट कोहली ने 2 शतक और 2 ही अर्धशतक जड़े हैं. कोहली और रोहित बहुत ही आसानी के साथ रनों की बारिश कर रहे हैं. बढ़ती उम्र के साथ दोनों और बेहतर नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही अब फैंस दोनों को लगातार खेलते हुए देखना चाहते हैं. विराट कोहली ने इस सीरीज में बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है. वहीं रोहित शर्मा ने एक बार फिर से सेट होकर अटैक करने की रणनीति अपनाई है.
इस दिन मैदान पर दोबारा नजर आएंगे विराट-रोहित
टीम इंडिया अब अपनी अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में खेला जाएगा. हालांकि इस सीरीज से पहले भी कोहली और रोहित मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने दोनों ही दिग्गजों को विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को बोला है. ऐसे में अगर दोनों दिल्ली और मुंबई के खिलाफ खेलने का फैसला करते हैं, तो दिसंबर 24 को भी मैदान पर नजर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली ने खोला लंबे-लंबे छक्कों का राज, रोहित संग खेलने पर दिया दिल जीतने वाला बयान
यहां देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला वनडे | रविवार, 11 जनवरी 2026 | बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी, वडोदरा |
| दूसरा वनडे | बुधवार, 14 जनवरी 2026 | निरंजन शाह स्टेडियम, खांडेरी, राजकोट |
| तीसरा वनडे | रविवार, 18 जनवरी 2026 | होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर |
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वाइजैग में भी छाए किंग कोहली, तूफानी अर्धशतक से चकनाचूर किया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines