IND vs SA: विराट कोहली ने खोला लंबे-लंबे छक्कों का राज, रोहित संग खेलने पर दिया दिल जीतने वाला बयान 

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ने के बाद विराट कोहली का बल्ला नहीं रुका है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों ही मैचों में किंग ने 60+ रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया गया. बड़ा पुरस्कार मिलने के बाद कोहली ने लंबे-लंबे छक्कों का राज खोल दिया है. इसके साथ ही उन्होंने रोहित के साथ खेलने पर भी बोला है. 

Virat Kohli

Virat Kohli

IND vs SA: रांची और रायपुर के बाद विशाखापट्टनम में भी विराट कोहली के बल्ले का जादू चला है. कोहली ने भले ही इस मैच में शतक नहीं जड़ा हो, लेकिन इस मैच में वो पिछले 2 पारियों से भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. जिसके कारण ही किंग कोहली प्लेयर ऑफ दे सीरीज भी बने. इस पुरस्कार को पाने के बाद कोहली ने इस सीरीज में अपने लंबे-लंबे छक्कों के पीछे का राज खोल दिया है. इसके अलावा उन्होंने अपने साथी रोहित के बारे में भी दिल जीतने वाली बात कही है. 

विज्ञापन

लंबे-लंबे छक्कों को लेकर बोले विराट कोहली 

विशाखापट्टनम वनडे मैच में भी कोहली ने बल्ले से रनों की बारिश की. प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली ने कहा, ‘सच कहूँ तो, इस सीरीज में मैंने जिस तरह से खेला है, वो मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात है. मैं मन ही मन बहुत आजाद महसूस कर रहा हूं. मैंने 2-3 सालों से इस तरह नहीं खेला है. मुझे पता है कि जब मैं मध्यक्रम में इस तरह से बल्लेबाजी करता हूं, तो इससे टीम को काफी मदद मिलती है. इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है, मध्यक्रम में किसी भी स्थिति को मैं संभाल सकता हूं और टीम के पक्ष में ला सकता हूं.’  

विज्ञापन

विशाखापट्टनम वनडे मैच में भी कोहली ने लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब आप इतने लंबे समय तक खेलते हैं 15-16 साल, तो आपको खुद पर शक होने लगता है. खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर, जब एक गलती आपको आउट कर सकती है. यह बेहतर होने और एक इंसान के तौर पर बेहतर होने का एक पूरा सफर है. यह आपको एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाता है और यह आपके स्वभाव को भी बेहतर बनाता है. मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम में योगदान दे पा रहा हूं. जब मैं आजादी से खेलता हूँ, तो मुझे पता है कि मैं छक्के लगा सकता हूं. हमेशा कुछ लेवल होते हैं जिन्हें आप हमेशा अनलॉक कर सकते हैं.’ 

विज्ञापन

रोहित शर्मा के साथ खेलने पर बोले किंग कोहली  

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही लंबे समय से साथ खेल रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहला शतक जड़कर अच्छा लगा, क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया के बाद से कोई मैच नहीं खेला था. रांची मेरे लिए बहुत खास है और मैं इन तीनों मैचों के नतीजों के लिए बहुत आभारी हूं. ऐसी स्थिति में हमेशा हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, यही हम खेलना चाहते हैं. जब सीरीज 1-1 से बराबर हो, तो हम टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं. हम इतने लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं. बस खुशी है कि हम दोनों इतने लंबे समय तक ऐसा करते रहे हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ