नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच का एक-एक पल रोमांचक रहा। वहीं टीम इंडिया के लिए एक कैच छोड़ना भारी पड़ गया। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।
12वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। 11 ओवर बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 56 रन था। साउथ अफ्रीका धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी। डेविड मिलर और एडेन मार्करम अपनी टीम को आगे बढ़ा रहे थे। इतने में जैसे ही अश्विन ने मार्करम को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली, उन्होंने इसे आगे बढ़कर खेला और डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया।
अभी पढ़ें – IND vs SA: साउथ अफ्रीका से कैसे हार गई टीम इंडिया? ये हैं 5 बड़े कारण
कोहली की कोशिश नाकामयाब
कोहली ने मुंह के सामने दोनों हाथ रखे और बॉल को कैच करने की कोशिश की, लेकिन गेंद दोनों हाथों से लगकर उछल गई। बॉल गिरता देख कोहली ने डाइव लगाई, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकामयाब रही और गेंद जमीन पर गिर गई। ये कैच ड्रॉप होता देख रविचंद्रन अश्विन हैरान रह गए। उनका मुंह खुला रह गया। उन्होंने दोनों हाथ आगे किए और कुछ कहने की कोशिश की…हालांकि उन्होंने इसके बाद किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन वे निराश जरूर हुए होंगे।
https://twitter.com/adidoescricket/status/1586717090232569856
https://twitter.com/2_Meenu23/status/1586716909961359361
अश्विन को ये यकीन करना मुश्किल हो गया कि कोहली से भी कैच ड्रॉप हो सकता है क्योंकि वे अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। अश्विन और टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित हुआ। मार्करम ने 41 गेंदों में 52 रन ठोके।
अभी पढ़ें – IND vs SA: मैच के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान, बताई हार की सबसे बड़ी वजह
महंगा साबित हुआ कैच
यदि अश्विन को ये विकेट मिल जाता तो मिलर और मार्करम की साझेदारी 63 रन पर ही टूट जाती। जिसके बाद नए बल्लेबाज को क्रीज पर आकर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता। इसके बाद मार्करम टीम के 100 रन पूरा करने के बाद आउट हुए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines