IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. 1-1 से बराबरी पर चल रही इस सीरीज का फैसला भी इसी मुकाबले से आना है. ऐसे में इस मैच पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इस रोमांचक मुकाबले को लेकर फैंस का बड़ा सवाल था कि इसे फ्री में कहां देख सकते हैं. जिसका जवाब अब मिल चुका है.
कब और कहां फ्री में देखें मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इसकी वेबसाइट पर भी फैंस मुकाबला को देख सकते हैं. वहीं फ्री में देखने वाले फैंस टीवी में डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पिछले दोनों ही मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. हालांकि दोनों ही मैचों में टॉस हारना भी टीम इंडिया को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. ऐसे में अगर टीम इंडिया को अगर तीसरा मुकाबला अपने नाम करना है, तो टॉस जीतना होगा. विशाखापत्तनम में भी रन बनाना आसान होता है. ऐसे में अंडर लाइट इस पिच पर भी रनों की बारिश देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction से पहले स्टार खिलाड़ी ने 1 ओवर में जड़े 33 रन, CSK-KKR के बीच हो सकती है बिडिंग वॉर
यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम की प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज,नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने कर दिया BCCI को मजबूर! बदलना पड़ा अगले मैच का वेन्यू
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines