IND vs SA: रांची और रायपुर के बाद विशाखापट्टनम में भी विराट कोहली के बल्ले का जादू चला है. कोहली ने भले ही इस मैच में शतक नहीं जड़ा हो, लेकिन इस मैच में वो पिछले 2 पारियों से भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. जिसके कारण ही किंग कोहली प्लेयर ऑफ दे सीरीज भी बने. इस पुरस्कार को पाने के बाद कोहली ने इस सीरीज में अपने लंबे-लंबे छक्कों के पीछे का राज खोल दिया है. इसके अलावा उन्होंने अपने साथी रोहित के बारे में भी दिल जीतने वाली बात कही है.
लंबे-लंबे छक्कों को लेकर बोले विराट कोहली
विशाखापट्टनम वनडे मैच में भी कोहली ने बल्ले से रनों की बारिश की. प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में विराट कोहली ने कहा, ‘सच कहूँ तो, इस सीरीज में मैंने जिस तरह से खेला है, वो मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात है. मैं मन ही मन बहुत आजाद महसूस कर रहा हूं. मैंने 2-3 सालों से इस तरह नहीं खेला है. मुझे पता है कि जब मैं मध्यक्रम में इस तरह से बल्लेबाजी करता हूं, तो इससे टीम को काफी मदद मिलती है. इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है, मध्यक्रम में किसी भी स्थिति को मैं संभाल सकता हूं और टीम के पक्ष में ला सकता हूं.’
विशाखापट्टनम वनडे मैच में भी कोहली ने लंबे-लंबे छक्के जड़े. जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब आप इतने लंबे समय तक खेलते हैं 15-16 साल, तो आपको खुद पर शक होने लगता है. खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर, जब एक गलती आपको आउट कर सकती है. यह बेहतर होने और एक इंसान के तौर पर बेहतर होने का एक पूरा सफर है. यह आपको एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाता है और यह आपके स्वभाव को भी बेहतर बनाता है. मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम में योगदान दे पा रहा हूं. जब मैं आजादी से खेलता हूँ, तो मुझे पता है कि मैं छक्के लगा सकता हूं. हमेशा कुछ लेवल होते हैं जिन्हें आप हमेशा अनलॉक कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, सचिन-कोहली की ‘विराट’ लिस्ट में जुड़ा नाम
रोहित शर्मा के साथ खेलने पर बोले किंग कोहली
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही लंबे समय से साथ खेल रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘पहला शतक जड़कर अच्छा लगा, क्योंकि मैंने ऑस्ट्रेलिया के बाद से कोई मैच नहीं खेला था. रांची मेरे लिए बहुत खास है और मैं इन तीनों मैचों के नतीजों के लिए बहुत आभारी हूं. ऐसी स्थिति में हमेशा हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, यही हम खेलना चाहते हैं. जब सीरीज 1-1 से बराबर हो, तो हम टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं. हम इतने लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं. बस खुशी है कि हम दोनों इतने लंबे समय तक ऐसा करते रहे हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: यशस्वी-कोहली के तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका की चुनौती, टीम इंडिया ने 2-1 से जमाया सीरीज पर कब्जा
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
37 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines