हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: इरफान पठान ने इस स्टार खिलाड़ी को बताया हार का असल जिम्मेदार, बल्लेबाजी में निकाली कमियां 

IND vs SA: टीम इंडिया को रायपुर वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के कारण ही अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गया है. टीम इंडिया इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी करके एक समय बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस हार के लिए स्टार खिलाड़ी को जिम्मेदार ठहराया है.

विज्ञापन
Irfan Pathan on Ravindra jadeja

IND vs SA: रायपुर वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवरों में 358 रन बनाए. उसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को आखिरी ओवर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार के लिए टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस स्टार भारतीय खिलाड़ी की धीमी पारी को बताया है. इरफान पठान का मानना था कि इस विकेट पर टीम इंडिया आसानी से और भी बड़ा स्कोर बना सकती है. 

इरफान पठान ने इस खिलाड़ी को बताया हार का जिम्मेदार 

रायपुर वनडे मैच में हार के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने भी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पारी पर सवाल उठाया है.

अपने चैनल पर इस हार के बारे में बोलते हुए पठान ने कहा, ‘मेरे लिए एक समस्या थी. रवींद्र जडेजा की पारी, जिसमें उन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए. यह पारी बेहद धीमी लगी. कमेंट्री के दौरान हम कह रहे थे कि इससे भारत को नुकसान हो सकता है, और आखिरकार यही अंतर बन गया. अगर आप इतनी मजबूत स्थिति में हैं, 300 से ऊपर का स्कोर है, और हर कोई एक रन प्रति गेंद से ज्यादा की दर से रन बना रहा है, जबकि आपका का स्ट्राइक रेट 88 पर हैं, तो इसका मतलब साफ है कि पारी में तेजी की कमी थी. कभी-कभी धीमी पारी हो जाती है, और यह ठीक है, लेकिन जडेजा का इंटेंट निराशाजनक था.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या बारिश के कारण विशाखापट्टनम वनडे होगा रद्द? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल 

रवींद्र जडेजा की पारी पर पठान ने उठाए सवाल 

अंत के ओवरों में बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने 27 गेंदों में सिर्फ नाबाद 24 रन ही जोड़े. इस पारी पर सवाल खड़ा करते हुए इरफान पठान ने कहा, ‘इंटेंट बेहतर हो सकता था और मैं यह बात पीछे मुड़कर नहीं देख रहा हूं. हमने कमेंट्री के दौरान भी यही कहा था. ऐसा लग रहा था कि गेंद गीली हो जाएगी, जिससे फील्डिंग करने वाली टीम को हमेशा परेशानी होती है. दक्षिण अफ्रीका की योजना सावधानी से शुरुआत करने की थी, लेकिन जडेजा का बल्ले से अच्छा प्रदर्शन न कर पाना भारत के लिए निराशाजनक रहा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Virat Kohli क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बना पाएंगे 100 शतक? इतने वनडे मैच खेल सकती है टीम इंडिया! 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola