IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गया है. जहां पर टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है. इस सीरीज जीत के बाद भी हेड कोच गौतम गंभीर बहुत ज्यादा खुश नहीं नजर आए. टेस्ट सीरीज की हार के बाद हुए ट्रोलिंग को भी गंभीर ने याद किया. इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए भारतीय हेड कोच गंभीर थोड़े भड़के हुए नजर आए. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक को इशारों-इशारों में सुना दिया.
गौतम गंभीर को क्यों आया गुस्सा?
विशाखापट्टनम वनडे मैच में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. जहां पर उनसे पत्रकार ने सवाल पूछा कि ऑफ द फील्ड आने वाली न्यूज को कैसे हैंडल करते हैं? इस सवाल के जवाब में गंभीर ने भड़कते हुए कहा, ‘लोग और मीडिया भूल गए कि हम पहला टेस्ट सिर्फ 30 रन से हार गए थे, जब टीम का सबसे अच्छा टेस्ट बैट्समैन और कैप्टन बैटिंग नहीं कर पाया था. बहुत से लोग बहुत सी बातें कह रहे हैं, कुछ तो अपने दायरे से बाहर जाकर भी कह रहे हैं, जैसे एक IPL मालिक ने स्प्लिट कोचिंग का सुझाव दिया. हम किसी के दायरे में नहीं जाते, इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने दायरे में रहें.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: विराट कोहली ने खोला लंबे-लंबे छक्कों का राज, रोहित संग खेलने पर दिया दिल जीतने वाला बयान
पार्थ जिंदल ने टेस्ट सीरीज हार के बाद किया था कमेंट
आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से बुरी तरह टेस्ट सीरीज हार के बाद सोशल मीडिया पर कोचिंग को लेकर कमेंट किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हम कहीं करीब भी नहीं है, घर पर क्या बुरी तरह हार मिली! याद नहीं कि घर पर हमारी टेस्ट टीम इतनी कमजोर हो!!! जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट नहीं चुने जाते तो यही होता है. यह टीम रेड बॉल फॉर्मेट में हमारी मजबूती को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. अब समय आ गया है कि भारत टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड-बॉल कोच रखे.’ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने बयान में इसी पोस्ट की ओर इशारा कर रहे थे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अब इस डेट को अगला मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, फैंस को करना होगा इंतजार
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines