IND vs SA: कटक के बाराबती स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी किया. भारत ने 20 ओवरों में 175 रन बनाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 74 रनों पर ही समेट दिया. टीम इंडिया को 101 रनों की शानदार जीत मिली. इस जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि किस मोड़ पर मैच भारत के तरफ पलट गया.
कप्तान की उम्मीद से बेहतर बनाया स्कोर
टीम इंडिया खराब शुरुआत के बाद भी 20 ओवरों में 175 रन बनाने में सफल रही. जिसके बारे में बात करते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, मैंने टॉस के समय कहा था कि हम 50-50 की बराबरी पर हैं, लेकिन पहले बल्लेबाजी करके बहुत खुश हूं. जब आप देखते हैं कि पिच ने क्या किया और अंत में आपने क्या हासिल किया, 175 रन, और फिर 101 रनों से जीत, तो आपने इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा. मेरा मतलब है, 48 रन पर 3 विकेट, और फिर वहाँ से 175 रन तक पहुंचना… जिस तरह से हार्दिक, अक्षर, तिलक ने बल्लेबाजी की, और अंत में जितेश ने आकर अपनी भूमिका निभाई, मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था.’
175 रनों के स्कोर से खुश होते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘पहले तो हमें लगा कि हम 160 रन तक पहुंच जाएंगे, लेकिन फिर 175 का स्कोर अविश्वसनीय था. देखिए, 7-8 बल्लेबाजों के साथ, ऐसे दिन भी आते हैं जब 2-3 बल्लेबाजों का दिन नहीं होता, लेकिन फिर बाकी 4 बल्लेबाज इसे कवर कर लेते हैं और आज उन्होंने इसे कवर किया. हो सकता है कि अगले मैच में आप किसी और को इसे कवर करते हुए देखें.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कटक में आया Hardik Pandya का तूफान, कमबैक मैच में चकनाचूर किया केएल राहुल का बड़ा रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या के कमबैक पर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा. ‘मुझे लगता है कि अर्शदीप और बुमराह शुरुआत में गेंदबाजी करने के लिए एकदम सही गेंदबाज थे. जिस तरह से उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने नई गेंद फेंकी, मुझे लगता है कि अर्शदीप और बुमराह बेहतर विकल्प थे, लेकिन बाद में हार्दिक के चोट से वापसी करने के बाद, उनका ध्यान रखना भी जरूरी था और जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, मैं उससे बहुत खुश हूं.’
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका का T20I में सबसे घटिया प्रदर्शन, टीम इंडिया की धमाकेदार जीत में चमके हार्दिक-बुमराह
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
5 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
19 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
53 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
57 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines