SA Defeated IND, 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट मैच का समापन हो गया है. पूरे मैच में साउथ अफ्रीकी टीम का दबदबा देखने को मिला. भारत के सामने 549 रनों का लक्ष्य था और इसे चेज करना बेहद मुश्किल था. फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया किसी तरह आखिरी दिन बल्लेबाजी कर लेगी और मैच ड्रॉ हो जाएगा. हालांकि, 63.5 ओवरों में ही भारतीय टीम ऑलआउट हो गई और 408 रनों से साउथ अफ्रीका ने मैच जीता.
साउथ अफ्रीका ने जीता गुवाहाटी टेस्ट
साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने 489 रन बनाए लेकिन जवाब में टीम इंडिया 201 रन पर ही ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 260 रनों पर पारी की घोषणा की. टीम इंडिया के सामने 549 रनों का लक्ष्य था और उन्हें मैच बचाने के लिए 106 ओवर बल्लेबाजी करनी थी. हालांकि, चौथे दिन के अंत में टीम इंडिया दो विकेट गंवा चुकी थी. पांचवें दिन टीम इंडिया ने संघर्ष करके विकेट बचाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. 140 पर ही टीम आउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज कर ली.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया ‘शर्मसार’, 408 रनों से मिली करारी हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
कोलकाता में हुए पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को 124 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं करने दिया. 30 रन से टीम इंडिया हार गई थी. अब गुवाहाटी में भारतीय टीम 408 रनों से हार गई. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत में आकर 2-0 से सीरीज जीतकर टीम इंडिया का सूपड़ा साफ कर दिया. 25 साल में पहली बार साउथ अफ्रीका ने भारत में सीरीज अपने नाम की.
टीम इंडिया की शर्मनाक हार
टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया को सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. पहली बार भारतीय टीम को 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. इसके पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार 342 रन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में नागपुर में आई थी. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को एकतरफा हरा दिया है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘हम टीम इंडिया को घुटनों पर…’, साउथ अफ्रीका के कोच ने दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
33 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
42 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines