South Africa Announced Squad Test Series vs India: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है. अब साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बता दें कि चैंपियन कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हो गई है. वो चोटिल होने के कारण बाहर थे लेकिन अब वो दोबारा एक्शन में नजर आएंगे. साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यी टीम का ऐलान किया है और कई बड़े-बड़े खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है.
साउथ अफ्रीका ने टेस्ट स्क्वाड का किया ऐलान
साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच 14 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. टेम्बा बावुमा पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का हिस्सा नहीं थे और चोट के कारण बाहर थे. अब उनकी वापसी हो गई है और वो भारत के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे. डेविड बेडिंघम को स्क्वाड में जगह नहीं मिली है.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वाड: टेम्बा बावुमा (c), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन.
ये भी पढ़ें:- अस्पताल में भर्ती होने के बाद श्रेयस अय्यर को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसी है तबीयत?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे. 14 नवंबर 2025 को पहले टेस्ट मैच का आयोजन होगा और कोलकाता के ईडन गार्डन्स से मैच लाइव प्रसारित होगा. दूसरा टेस्ट मैच का आयोजन गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 22 नवंबर को इस मुकाबले की शुरुआत होगी.
टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हराकर आ रहा है, वहीं साउथ अफ्रीका की पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही थी. अब देखना होगा कि 14 नवंबर से शुरू होने वाली इस टेस्ट श्रृंखला में किसका पलड़ा भारी रहता है. साउथ अफ्रीका ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है और कुछ दिनों में टीम इंडिया के स्क्वाड की भी घोषणा हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- करुण नायर का शतक जड़ने के बाद सिलेक्टर्स पर तीखा वार! टीम इंडिया से बाहर किए जाने पर निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines