IND vs SA: रांची में शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा रायपुर में सिर्फ 14 रन ही बना सके थे. अब उसकी भरपाई हिटमैन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच में करना चाहेंगे. रोहित शर्मा के पास वनडे फॉर्मेट में अपनी औसत 50 की करने का सुनहरा मौका है. हालांकि इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित को विशाखापट्टनम में 264 रनों वाली पारी फिर से खेलनी होगी.
रोहित शर्मा के पास है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
भारतीय टीम के सुपरस्टार रोहित शर्मा ने अब तक वनडे फॉर्मेट में 278 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 49.10 की धमाकेदार औसत से 11441 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन का स्ट्राइक रेट 92.79 का रहा है. वहीं रोहित के नाम इस फॉर्मेट में 33 शतक और 60 अर्धशतक हैं. अब रोहित शर्मा को अगर अपना औसत 50 का करना है, तो उन्हें अगर वो नॉट आउट रहते हैं, तो 210 रनों की पारी खेलनी होगी. वहीं अगर उनका विकेट गिरता है, तो उन्हें कम से कम 260 रन बनाने की जरूरत है. रोहित को एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पुराने रंग में लौटना होगा.
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया है तैयार, पूर्व कोच ने स्क्वाड को लेकर दिया बड़ा अपडेट
विराट-धोनी के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन 50+ की औसत से बनाए हैं. जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है. ऐसे में अगर रोहित ये बड़ा कारनामा करते हैं, तो वो ऐसा करने वाले वर्ल्ड के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. वनडे फॉर्मेट में 210 या 260 रनों का आंकड़ा अगर कोई बना सकता है, तो वो रोहित शर्मा ही हैं. रोहित ने वनडे फॉर्मेट में 3 दोहरे शतक जड़े हैं. वहीं उनका इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रनों का है.
ये भी पढ़ें: ‘रियान पराग को अभी वनडे में नहीं मिलना चाहिए मौका…’ दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने क्यों दिया ऐसा बयान?
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines