Ravi Shastri On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार 3 बार डक पर आउट होने में भी पॉजिटिविटी दिख रही है. इस धाकड़ ओपनर ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला है, वो अब तक तीनों इनिंग में रन बनाने को तरस रहे हैं. इसके बावजूद भारत ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं
बाकी बैटर्स ने किया कवर
हालांकि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव, नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या, पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे. भले ही अभिषेक का फॉर्म फिक्र का सबब है, लेकिन शास्त्री ने इसे कम करके आंका.
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के ‘गब्बर’ की हुईं ‘गोरी मेम’, कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी सोफी शाइन?
अभिषेक को मिला सपोर्ट
आईसीसी ने रवि शास्त्री के हवाले से लिखा, ‘मुझे लगता है कि (भारत के लिए) अच्छी बात ये है कि हर गेम में कोई न कोई ऐसा रहा है जो डटा रहा है. पहले गेम में कभी ईशान किशन, कभी सूर्या ने अच्छा खेला. तिलक वर्मा ने अपना रोल निभाया है. उसने अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उसका बेस्ट आना बाकी है. मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं कि अभिषेक शर्मा ने 3 ज़ीरो बनाए. इसलिए अपना बेस्ट टूर्नामेंट के जरूरी स्टेज के लिए बचाकर रखें. टीमें थोड़ी परेशान होंगी कि उन्होंने रन नहीं बनाए.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान की पत्नी? क्रिकेट फैमिली में पैदाइश, लेकिन बनाई खुद की पहचान
पिछले फाइनल का रिपीट
भारत और साउथ अफ्रीका टीम, जो टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं हैं, 22 फरवरी को आमने-सामने होंगी. रवि शास्त्री इन दोनों इन-फॉर्म टीमों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्त्री ने कहा, ‘बहुत सेल्फ-कॉन्फिडेंस है और आप जानते हैं कि यह एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है क्योंकि साउथ अफ्रीका कोई आसान टीम नहीं है; वो मुकाबला करेंगे. और ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का रिपीट है, इसलिए हर कोई इसका इंतजार कर रहा है.’
संबंधित खबरें
इतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
12 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
17 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
50 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines