हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: तूफानी शतक के बाद विराट कोहली के भाई-बहन ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में साध दिया निशाना

IND vs SA: टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने रांची वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर पूरे भारत को खुश होने का मौका दे दिया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में किंग कोहली के शतक जड़ने के बाद उनके भाई और बहन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने किंग के आलोचकों को करारा जवाब देते हुए इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी है.

विज्ञापन
virat kohli sister and brother

IND vs SA: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में 120 गेंदों में 135 रन बनाए. जिसमें 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. कोहली के इस धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा और उनके बड़े भाई विकास कोहली ने स्टोरी लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. फैंस का मानना है कि दोनों ने ही इशारों-इशारों में किसी पर निशाना साधा है. 

विराट कोहली की बहन ने डाली स्टोरी 

किंग कोहली के शतक पूरा करने के बाद विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा ने स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा, ‘IYKYK’. जिसका मतलब हिंदी में होता है कि, ‘अगर आपको पता है, तो पता है.’ इसके अलावा उन्होंने चुप कराने वाली इमोजी भी लगाई है. इस पोस्ट में विराट कोहली के साथ ही साथ रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस का मानना है कि उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर पर निशाना साधा है. दरअसल फैंस कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के लिए हेड कोच और मुख्य चयनकर्ता को भी जिम्मेदार मानते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के वनडे ड्रेसिंग रूम का माहौल है खराब! जीत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

विज्ञापन

विकास कोहली ने भी दिया बड़ा हिंट 

बड़ी बहन के बाद विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली. जिसमें भी उन्होंने चुप कराने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया. फैंस इस इमोजी को भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर पर निशाना ही मान रहे हैं. दरअसल कुछ दिनों पहले ही विकास कोहली ने गौतम गंभीर पर खुलकर निशाना साधा था,. हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया था. कोहली की फैमिली का सोशल मीडिया पर इस तरह से पोस्ट करने के कारण अब सोशल मीडिया पर भी हलचल मची हुई है.

ये भी पढ़ें: 3 मैच, 32 रन… IPL 2026 ऑक्शन से पहले वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप, बढ़ गई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola