हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: रांची वनडे से पहले रोहित-विराट पर क्या बोल गए टेम्बा बावुमा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोल दिए टीम के पत्ते!

IND vs SA: रांची वनडे मैच में टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब दोनों दिग्गज मैदान पर नजर आने वाले हैं. ऐसे में इन दोनों दिग्गजों के बारे में जब दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा से पूछा गया, तो उनके जवाब से सभी हैरान रह गए.

विज्ञापन
temba bavuma on rohit sharma and virat kohli

IND vs SA: टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. वनडे सीरीज में भी वो अपने अंदाज में ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी के बाद हालांकि टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है. प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इस बारे में  दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा से पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. जोकि अब चर्चा का विषय बन गया है. 

रोहित-विराट के खिलाफ खेलने पर बोले टेम्बा बावुमा  

दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद वनडे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. इसके बारे में प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेम्बा बावुमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह रोमांचक है. यह भारतीय फैंस के लिए रोमांचक है. दो दिग्गज वापस आ रहे हैं. जब ये दो बड़े खिलाड़ी आसपास हों, तो एक अलग तरह की ऊर्जा का हिस्सा बनना हमारे लिए रोमांचक है. यह कुछ ऐसा है जिसका हम इंतजार कर रहे हैं. मुझे लगता है कि किसी भी दूसरे खिलाड़ी की तरह, हम भी उनके लिए अपनी तैयारी करेंगे. जो भी रणनीति हमारे पास होगी, हम उन्हें फॉलो करेंगे. हम जानते हैं कि ऊर्जा थोड़ी अलग होगी, लेकिन यह रोमांचक होगा.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दिग्गज रोहित शर्मा रांची में बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने का भी है सुनहरा मौका 

विज्ञापन

अपने प्रदर्शन को लेकर बोले टेम्बा बावुमा  

टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था. ऐसे में वो उसी को अब वनडे में भी जारी रखना चाहेंगे. जिसके बारे में बात करते हुए बावुमा ने कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर मुझे नहीं लगता कि मेरी टीम के लिए ज्यादा कुछ बदलेगा. मुझे लगता है कि आप जाहिर तौर पर बल्ले से प्रदर्शन करना चाहते हैं. आप मैदान पर रणनीति के मुताबिक खिलाड़ियों को लीड करना चाहते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ बदलेगा.’

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या रांची वनडे में फिर प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर बदलेगी टीम इंडिया? कप्तान केएल राहुल ने किया साफ!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola