IND vs SA: भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

India vs South Africa ODI Series Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 से 21 दिसंबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

India vs South Africa 2nd ODI match time update St George Park Gqeberha

Image Credit: Social Media

India vs South Africa ODI Series Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था और इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हो गई। अब बारी है वनडे सीरीज की। यहां कई खिलाड़ी अलग होने वाले हैं। रिंकू सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं जिन्हें पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। साथ ही केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हार के बाद पहली बार टीम इंडिया एकदिवसीय मुकाबला खेलने उतरेगी।

विज्ञापन

वहीं टी20 सीरीज के समय को लेकर काफी कंफ्यूजन हुआ था। ऐसे में अब फैंस के जहन में यह बड़ा सवाल है कि वनडे सीरीज के मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे। दरअसल भारत और साउथ अफ्रीका की टाइमिंग में साढ़े तीन घंटे का अंतर है। खास बात यह भी है कि पहले मुकाबले की टाइमिंग, आखिरी दो मुकाबलों से अलग भी है। अब ऐसे में फैंस इस सीरीज के समय को लेकर उत्सुक होंगे। वहीं इस मुकाबले का टेलीकास्ट कहां फैंस देख सकते हैं, उसकी भी हम जानकारी देंगे।

विज्ञापन

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज रविवार 17 दिसंबर से होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मैच का प्रसारण टीवी पर फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं अगर आपके पास डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन है तो आप ओटीटी पर उस माध्यम से इसका लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही सभी ताजा अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप News 24 Sports के साथ भी जुड़े रह सकते हैं।

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे- 17 दिसंबर, जोहानिसबर्ग (दोपहर 1.30 बजे IST)
  • दूसरा वनडे- 19 दिसंबर, Gqeberha (शाम 4.30 बजे IST)
  • तीसरा वनडे- 21 दिसंबर, पार्ल (शाम 4.30 बजे IST)

टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ