IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलने वाली है. वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी श्रेयस अय्यर इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद अय्यर लंबे समय तक हॉस्पिटल में रहे थे. जिसके कारण उन्हें इंजरी से उबरने में लंबा समय लग सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से कमबैक कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर हो सकते हैं वनडे सीरीज से बाहर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इंजरी के कारण श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं. अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे के दौरान एक कैच पकड़ते हुए चोटिल हुए थे. जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भी रहना पड़ा था. सिडनी के अस्पताल से अय्यर बाहर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से फिट होने में अभी और समय लग सकता है. अय्यर जनवरी में होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज से दोबारा ब्लू जर्सी में वापसी कर सकते हैं. अय्यर का दबदबा टीम इंडिया के मध्यक्रम में दिखाई देता है. ऐसे में उनकी कमी टीम इंडिया को खलने वाली है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट पर गौतम गंभीर, शिखर धवन समेत भारतीय क्रिकेटर्स ने जताया दुख, किया इमोशनल पोस्ट
रोहित-विराट पर बढ़ जाएगी जिम्मेदारी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर जिम्मेदारी बढ़ने वाली है. अय्यर की गैरमौजूदगी में दोनों दिग्गजों को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी होगी. नंबर 4 पर ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. पंत लंबे समय से वनडे टीम से बाहर हैं. एक्सीडेंट के बाद से पंत ने बहुत ही कम वनडे मैच खेले हैं. ऐसे में पंत के पास भी दोबारा वनडे टीम में खुद को साबित करने का मौका है. पंत फिलहाल सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL ट्रेड की अफवाहों के बीच संजू सैमसन को BCCI ने भेजा खास मैसेज, फैंस के लिए आज है स्पेशल दिन
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines