IND vs SA: टी 20 वर्ल्ड कप के तहत ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। 9 ओवर तक 5 विकेट गिर चुके हैं। स्कोर भी 53 है। इस मैच में विराट कोहली भले ही 12 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन उन्होंने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विराट कोहली ने अब टी 20 वर्ल्ड कप में 1 हजार रन पूर कर लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 21 पारियों में 1 हजार रन किए हैं। उनका औसत 91 का है।
अभी पढ़ें – Turning Point: छोड़ दिया…? कोहली से छूटा कैच, अश्विन को नहीं हुआ यकीन, रिएक्शन वायरल
https://twitter.com/ICC/status/1586685400503959552?s=20&t=FiEegGO3CpeZKDQHoW3MsA
टी 20 वर्ल्ड कप में महेला जयवर्धने के नाम सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली से पहले श्रीलंका के महेला जयवर्धने इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1016 रन सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 6 फिफ्टी लगाई हैं।
11 रनों की जरूरत थी
इस मैच से पहले विराट कोहली के नाम टी 20 विश्व कप में 989 रन थे। 1 हजार रन बनाने के लिए 11 रनों की जरूरत थी। आज 12 रन बनाते ही वह टी 20 वर्ल्ड कप में दूसरे 1 हजारी बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
अभी पढ़ें – IND vs SA: बच गई जान…तूफान मचा रहे सूर्या को आउट करते ही पार्नेल बन गए रोनाल्डो, रिएक्शन वायरल
लिस्ट में यह बल्लेबाज भी शामिल
टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में तीसरे नंबर पर क्रिस गेल का नाम है। उन्होंने 33 मैचों में 965 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 919 रनों के साथ चौथे, जबकि तिलकरतने दिलशान 897 रनों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines