हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: क्या रांची वनडे मैच में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा हिंट 

IND vs SA: टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे रांची में खेलना है. जहां पर टीम बिना शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के खेलने वाली है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी जगह किसे प्लेइंग 11 में मौका दे, इस सवाल से अभी तक जूझ रही है. रांची वनडे मैच के 1 दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल ने युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बड़ा हिंट दिया है.

विज्ञापन
KL Rahul on Ruturaj Gaikwad

IND vs SA: भारतीय टीम अब रांची वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार नजर आ रही है. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं. इस दौरान उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ के खेलने या ना खेलने को लेकर भी बोला है. हालांकि गायकवाड़ किस नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे, फिलहाल ये भी बहुत बड़ा सवाल बना हुआ है. 

ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बोले केएल राहुल  

घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को जब इंडिया ए की टीम में मौका मिला, तो उन्होंने उसका अच्छे से फायदा उठाया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिलने को लेकर मांग उठ रही है. गायकवाड़ को लेकर पिछले 2 दिनों से रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि वो नंबर 4 पर रांची वनडे मैच में खेल सकते हैं. 

प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल ने गायकवाड़ को लेकर कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं. हमारे वनडे टॉप 5-6 का डायनामिक्स ऐसा है, यह बहुत सेटल्ड है, लेकिन उन्हें जो भी कम मौके मिले हैं, उन्होंने उनमें अच्छा किया है. इस सीरीज में उन्हें मौका देने का इंतजार है. रुतु जाहिर तौर पर एक टॉप-क्लास खिलाड़ी है. हम सबने देखा है कि उसे जो भी कम मौके मिले हैं, उसने उनका अच्छे से इस्तेमाल किया है और दिखाया है कि वह क्या कर सकता है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें रांची वनडे मैच? रोहित-विराट की वापसी से खास हो गया है मुकाबला

यहां पर देखें दोनों की संभावित प्लेइंग 11 

इंडिया प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा रोहित-विराट का कमबैक मैच? रांची में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola