SA से मिली हार ने पक्का किया टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप खिताब! आंकड़ों ने बढ़ाई इतिहास दोहराने का आस

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को सुपर 8 के पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी धक्का लगा है. साथ ही इस हार के साथ एक आंकड़ा ऐसा सामने आया है जिसने खिताबी जीत को पक्का माना जा सकता है. आइए आपको भी बताते हैं इस आंकड़े के बारे में…

jacket (1) - 2026-02-23T144336.482

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में पहुंची थी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मुकाबले में टीम को बड़ा झटका लगा है. अफ्रीकी टीम ने सूर्या आर्मी की धज्जियां उड़ाते हुए 76 रनों के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया. इस हार के साथ टीम इंडिया ने के खिलाड़ियों का कॉन्फिडेंस तो हिला ही होगा साथ ही नेट रन रेट पर भी बड़ा असर पड़ा है. ऐसे में अब फैंस के मन में डर सता रहा है कि क्या भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच भी पाएगी या नहीं. इस हार के बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आ रहा है जिसे देख टीम इंडिया के फैंस काफी खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

साल 2007 में भी हुआ था ऐसा

टी20 विश्व कप का पहला एडिशन साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था. धोनी की कप्तानी में उस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया को पहले राउंड में कोई हार नहीं मिली थी लेकिन अगले ही राउंड के पहले ही मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 10 रनों से हरा दिया था. इसके बाद बाकी बचे सभी मैचों में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया था. साल 2026 के टी20 विश्व कप में भी ऐसा ही हुआ है. टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह बनाई और फिर पहले ही मैच में हार मिली. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को करनी होगी दमदार वापसी

साल 2007 की तरह ही इस बार भी टीम इंडिया को अगर इतिहास दोहराना है तो धमाकेदार अंदाज में वापसी करनी होगी. बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी और टीम को आगे ले जाना होगा. सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हर हाल में बड़े अंतर से हराना होगा. इसी के साथ ये उम्मीद भी करनी होगी कि साउथ अफ्रीका की टीम अपने बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करे. टीम इंडिया के पास किसी तरह की गुंजाइश का कोई मौका नहीं है. खिताब जीतने के लिए सूर्या एंड कंपनी को सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ