IND vs SA: टीम इंडिया पर कोलकाता टेस्ट मैच के बाद दबाव बढ़ गया है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इंजरी के कारण कप्तान शुभमन गिल का गुवाहाटी टेस्ट मैच खेलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में प्लेइंग 11 बनाना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. गुवाहाटी के लाल मिट्टी की पिच पर टीम इंडिया को सोच समझकर खेलना होगा, नहीं तो दांव उल्टा भी पड़ सकता है.
लाल मिट्टी के पिच पर प्लेइंग 11 में करना होगा बदलाव
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया को लाल मिट्टी की पिच मिल सकती है. ऐसी विकेट पर पेस और बाउंस मिलने के साथ ही साथ टर्न भी मिल सकता है. ऐसे में प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव संभव है. टीम इंडिया इस मुकाबले में अक्षर पटेल को बाहर करके उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे सकती है. रेड्डी के आने से बुमराह और सिराज को भी मदद मिल सकती है. वहीं वो पिच से मिलने वाले पेस का भी फायदा उठा सकते हैं.
स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का साथ देने के लिए वाशिंगटन सुदंर पहले से ही मौजूद हैं. कप्तान शुभमन गिल की जगह देवदत्त पडिक्कल को दोबारा मौका मिल सकता है. हालांकि इस बार वो नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं कप्तानी की जिम्मेदारी अब ऋषभ पंत को मिल सकती है. हालांकि टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर सम्मान बचाने के लिए गुवाहाटी टेस्ट मैच जीतना होगा. जिसके लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को ICC रैंकिंग में लगा बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा खेल
यहां पर देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: शुभमन गिल नहीं होंगे दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा? BCCI ने इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
4 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines