'अपनी लाइन में रहना...', टीम इंडिया को हराने के बाद डेविड मिलर का बड़ा बयान, बताया जीत का 'फॉर्मूला'

David Miller Statement: साउथ अफ्रीका ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने पहले सुपर 8 मैच में हरा दिया. उनकी जीत में डेविड मिलर का सबसे बड़ा योगदान था. मिलर को इसी वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. भारत के खिलाफ जीत के बाद अब डेविड मिलर का स्टेटमेंट सामने आया है. वो बेहद खुश दिखाई दिए.

David Miller Statement

जीत पर क्या बोले मिलर?

David Miller Statement: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में बड़ा मैच हुआ. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज का यह मैच टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. डेविड मिलर की 63 रन की पारी साउथ अफ्रीका की जीत में सबसे महत्वपूर्ण रही. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड मिलर नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया को हराने के बारे में बात की. उन्होंने यह माना कि भारत जैसी टीम को हराने के लिए एक लाइन में रहना और प्लान के हिसाब से चलना जरूरी था.

विज्ञापन

भारत को हराने पर क्या बोले डेविड मिलर?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड मिलर आए और भारतीय टीम की तारीफ की. उन्होंने इसी बीच कहा कि जीत के लिए टीम को एक लाइन में रहने और प्रदर्शन पर फोकस करने की जरूरत थी. उन्होंने कहा, ‘टीम इंडिया को हराया जा सकता है. उनकी टीम शानदार है लेकिन इस तरह के टूर्नामेंट में उन्हें हराना जरूरी है. मैं सामान्य चीजों पर ध्यान देता हूं और ये तय करता हूं कि हम खिलाड़ी के तौर पर अपनी लाइन में रहें और अपना काम पूरा करें.’

विज्ञापन

डेविड मिलर ने आगे कहा, ‘हम काफी समझदार टीम हैं. हम लोगों ने साउथ अफ्रीका के लिए काफी क्रिकेट साथ में खेला है. इसी वजह से मुझे लगता है कि हमें अपनी लाइन में रहना चाहिए और इस चीज पर फोकस करना चाहिए कि काम हो जाए. भारत के खिलाफ खेलना हमेशा मुश्किल होता है. उनके पास शानदार टीम और खिलाड़ी हैं. हमने उनके खिलाफ और साथ में काफी क्रिकेट खेला है. प्रेशर आता है लेकिन उसे संभालना पड़ता है.’

विज्ञापन

डेविड मिलर रहे साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और वो 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुके थे. इसके बाद डेविड मिलर ने समझदारी से बल्लेबाजी की. उन्हें डेवाल्ड ब्रेविस और फिर ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला. डेविड ने सेट होने के बाद बड़े शॉट्स लगाना शुरू किया. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए 180 के स्ट्राइक रेट से 63 रन ठोके. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इसी के दम पर साउथ अफ्रीकी टीम ने 188 रनों का बड़ा लक्ष्य सामने रखा. टीम इंडिया 111 पर ही ऑलआउट हो गई. मिलर को अपने प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ