Mohammad Siraj Wicket, IND vs SA Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर छह विकेट लिए और खतरनाक गेंदबाजी की। सिराज को लेकर अक्सर कहा जाता है कि विराट कोहली ही उनकी सफलता के पीछे की मुख्य कड़ी हैं। आरसीबी से टीम इंडिया में विराट की कप्तानी में मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन लगातार निखरा है। ऐसा ही कुछ केपटाउन टेस्ट में भी दिखा।
सिराज के काम आया विराट का गुरुमंत्र
विराट कोहली और मोहम्मद सिराज की ट्यूनिंग विराट की कप्तानी के समय से ही शानदार है। आईपीएल में भी दोनों साथ ही खेलते हैं। ऐसा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में भी दिखा। विराट कोहली ने विकेट के पीछे से स्लिप पर खड़े रहते सिराज को गुरुमंत्र दिया। उनका यह गुरुमंत्र कुछ इस कदर काम आया कि दो गेंद बाद ही सिराज को विकेट मिला। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना तीसरा फाइव विकेट हॉल पूरा किया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या था पूरा मामला?
साउथ अफ्रीका की पारी के 16वें ओवर में जब मोहम्मद सिराज क्रीज पर बल्लेबाज करने आए थे तो सिराज उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में सिराज ने डेविड बेडिंगहम को आउट किया था। यान्सन के सामने विकेट के पीछे से सिराज को गुरुमंत्र देते हुए विराट ने कहा कि ऑफ स्टंप के बाहर गेंद रखें ताकि यान्सन बल्ले का बाहरी किनारा लगाएं और आउट हो जाएं। सिराज ने ठीक वैसा ही किया और दो गेंद बाद उन्होंने यान्सन को शून्य के स्कोर पर आउट कर अपना पांचवां विकेट लिया।
साउथ अफ्रीका 55 रन पर ढेर
साउथ अफ्रीका की टीम इस पारी में पहले खेलते हुए 55 के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत के खिलाफ टेस्ट में प्रोटियाज का यह सबसे कम स्कोर था। इस पारी में सिराज ने छह विकेट झटके। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 सफलताएं मिलीं। अश्विन की जगह खिलाए गए रवींद्र जडेजा की जरूरत ही नहीं पड़ी और 24वें ओवर में ही मेजबान टीम सिमट गई।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका को ‘पंजे’ में फंसाया, भज्जी, अश्विन के क्लब में हुए शामिल
यह भी पढ़ें- IND vs SA: सिराज शेर तो मुकेश निकले सवा शेर, बिहार के लाल ने बिना कोई रन दिए झटके 2 विकेट
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
23 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines