India vs South Africa Capetown Test Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज यानी बुधवार से खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी। जबकि मैच का टॉस 1.30 बजे होगा। इस मैच में रोहित शर्मा किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे। यह देखने वाली बात होगी। वहीं रवींद्र जडेजा पूरी तरह फिट हैं यानी किसी एक खिलाड़ी का बाहर होना तय है।
किसे रोहित शर्मा करेंगे बाहर?
रोहित शर्मा अगर दो स्पिनर्स के साथ उतरने का फैसला करते हैं तो शार्दुल ठाकुर को इस मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। यानी अश्विन और जडेजा की जोड़ी न्यूलैंड्स में एकसाथ दिख सकती है। लेकिन अगर रोहित ने चार पेसर्स और एक स्पिनर के साथ जाने का फैसला किया तो अश्विन की भी बली चढ़ सकती है। पर संशय ऐसे में यह होगा कि जडेजा अकेले बतौर स्पिनर खेल पाते हैं या नहीं। साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा और शुभमन गिल पर भी तलवार लटक रही है।
युवाओं को मिलेगा मौका!
रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को साफ कर दिया कि वह युवा खिलाड़ियों को बैक करते रहेंगे। प्रसिद्ध कृष्णा का उन्होंने खुला समर्थन करते हुए कहा कि वह इस फॉर्मेट में जरूर सफल होंगे और उनके पास काबिलियत है। वहीं यशस्वी, अय्यर और गिल का भी नाम लेकर वह बोले कि यह युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका की कंडीशन्स में ज्यादा खेला नहीं है। ऐसे में इतना साफ है कि यह तीन खिलाड़ी अभी कप्तान के भरोसे से उतरे नहीं हैं। यानी इन तीनों या कहें प्रसिद्ध के साथ इन चारों को आप केपटाउन टेस्ट की प्लेइंग 11 में देख सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा का प्रसिद्ध कृष्णा पर बयान, क्या Playing 11 में मिलेगा मौका?
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: रोहित-विराट खेलेंगे वर्ल्ड कप! BCCI के रडार पर हैं 30 भारतीय खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
33 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
39 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines