Mukesh Kumar, India vs South Africa Capetown Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलने उतरी मेजबान टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे बुरी तरह फंस गई। मोहम्मद सिराज ने जहां छह विकेट लेकर अपना कहर बरपाया। वहीं उनके शानदार प्रदर्शन के बीच टीम इंडिया के एक दूसरे गेंदबाज ने भी कमाल की गेंदबाजी की। बिहार के लाल कहे जाने वाले मुकेश कुमार ने दो विकेट ही लिए लेकिन दो विकेट लेकर भी वह सुर्खियों में आ गए। मुकेश ने बिना कोई रन दिए ही दो विकेट झटके।
मुकेश का बेस्ट परफॉर्मेंस
मुकेश कुमार ने इस पारी में 2.2 ओवर फेंके और दोनों ओवर मेडन फेंकते हुए एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने बिना कोई रन खर्च किए दो विकेट अपने नाम कर लिए। मुकेश ने इस पारी में केशव महाराज और कगिसो रबाडा को पवेलियन भेजा। पहली बार मुकेश कुमार साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टेस्ट मैच खेल रहे थे। इससे पहले वेस्टइंडीज में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था। उनके करियर का यह दूसरा टेस्ट था और तीसरी पारी थी। वह अभी तक 4 विकेट ले चुके हैं और 0 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट परफॉर्मेंस हो गया है।
https://twitter.com/First_follow_me/status/1742491347284586992
मुकेश बने तीसरे ऐसे गेंदबाज
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में दो गेंदबाज ही ऐसे थे जिन्होंने बिना कोई रन दिए दो या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए थे। यानी अब मुकेश कुमार तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं। मुकेश से पहले 1959 में रिची बेनॉड ने 0 रन देकर तीन विकेट लिए थे। फिर 2021 में जो रूट ने 0 रन देकर दो विकेट लिए थे।
सिराज ने बरपाया कहर
मुकेश कुमार ने जहां कमाल की गेंदबाजी की, वहीं मोहम्मद सिराज ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज ने 15 रन देकर 6 विकेट लिए और अपना बेस परफॉर्मेंस दिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा फाइफर लिया। साथ ही सिराज अश्विन, हरभजन और शार्दुल के बाद साउथ अफ्रीका में एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन गए।
साउथ अफ्रीका का सबसे कम स्कोर
साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ अपने सबसे कम स्कोर पर पवेलियन लौटी। इससे पहले प्रोटियाज का भारत के खिलाफ सबसे कम टेस्ट स्कोर 79 रन था। 2015 में नागपुर टेस्ट में यह स्कोर बना था। अब 8 साल बाद अफ्रीका को उसी के घर में भारतीय टीम ने सबसे कम स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत के लिए सिराज ने 6, मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह को भी दो सफलताएं मिलीं।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर, 55 रन पर ही ढेर हो गए मेजबान
यह भी पढ़ें- IND vs SA: मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका को ‘पंजे’ में फंसाया, भज्जी, अश्विन के क्लब में हुए शामिल
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
7 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
15 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
16 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
16 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines