हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका को 'पंजे' में फंसाया, भज्जी, अश्विन के क्लब में हुए शामिल

India vs South Africa, Mohammad Siraj Five Wicket Haul: मोहम्मद सिराज ने पारी के 18वें ओवर में ही साउथ अफ्रीका के छह विकेट लेकर चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन
Mohammad Siraj Best Performance in South Africa IND vs SA Capetown test (Image Credit- News24)

India vs South Africa, Mohammad Siraj Five Wicket Haul: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने अपनी गलती को सुधारा और न्यूलैंड्स में मेजबानों को चारों खाने चित कर दिया। मोहम्मद सिराज ने अपना जलवा बिखेरा और टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिया।

सिराज का अफ्रीका में कमाल

उन्होंने 16वें ओवर में ही पांच विकेट पूरे किए और साउथ अफ्रीका का स्कोर 34 रन पर 6 विकेट कर दिया। इसके बाद उन्होंने काइल वेरेने को आउट कर अपना छठा विकेट झटका। इससे पहले कभी भी सिराज टेस्ट मैच की एक पारी में छह विकेट नहीं ले पाए थे। वह साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच की एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले दो-दो बार हरभजन सिंह व रविचंद्रन अश्विन ने 7-7 विकेट लिए थे। जबकि शार्दुल ठाकुर भी 7 विकेट अपने नाम कर चुके थे।

Mohammad Siraj Best Performance Test Cricket

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज के आगे प्रोटियाज ढेर

मोहम्मद सिराज का टेस्ट क्रिकेट में यह तीसरा फाइव विकेट हॉल रहा। वहीं उनका इससे पहले बेस्ट परफॉर्मेंस था 60 रन देकर पांच विकेट। यहां उन्होंने 9 रन देकर ही अपना पंजा पूरा कर लिया। सिराज के आगे मेजबान टीम के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। उन्होंने एडेन मारक्रम, कप्तान डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी, डेविड बेडिंगहम और मार्को यान्सन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। सेंचुरियन टेस्ट में भारत को पारी से हार झेलनी पड़ी थी। यहां टीम इंडिया दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। रविचंद्रन अश्विन बाहर हुए और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को बाहर करके मुकेश कुमार को टीम में जगह दी गई। भारतीय टीम के आगे साउथ अफ्रीका का यह सबसे बुरा हाल है। इससे पहले अफ्रीका का सबसे कम टेस्ट स्कोर भारत के खिलाफ 2015 में नागपुर टेस्ट में आया था। तब अफ्रीका 79 रन पर सिमट गई थी। वहीं साउथ अफ्रीका में मेजबान टीम 2006 में भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 84 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:-

शाहीन अफरीदी बने वसीम अकरम और वकार यूनुस के गुस्से की वजह

विज्ञापन

T20 WC 2024: अब और घातक हो गई कीवी टीम! 14 महीने बाद लौटे कप्तान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola