IND vs SA: टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 मैच खेलने की तैयारी कर रही है. इस बीच टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. टी20 फॉर्मेट में भारत के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इंजरी के कारण अब चौथे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले गिल खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे समय में अगर वो मैच मिस करेंगे तो उनकी फॉर्म में वापसी भी मुश्किल हो जाएगी. ऐसे में मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
शुभमन गिल हुए चौथे टी20 मैच से बाहर
टी20 फॉर्मेट में वापसी के समय ही शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया था. उसके बाद से गिल लगातार टी20 मैचों की प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी. हालांकि इस मैच से पहले वो पैर में इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने साफ नहीं किया है कि ये इंजरी कितनी ज्यादा सीरियस है. हालांकि अगर इंजरी ज्यादा सीरियस हुई तो गिल आखिरी टी20 मैच से भी बाहर हो सकते हैं. ऐसे में गिल के नहीं खेलने पर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में दोबारा मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: राजनीति छोड़ क्रिकेट में आया, ‘बिहारी बेटा’ IPL 2026 Auction में छाया
तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं शुभमन गिल
टीम इंडिया में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसे हैं, जो फिलहाल तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं. लगातार खेलने के कारण भी शुभमन गिल बार-बार इंजरी का शिकार हो रहे हैं. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें गर्दन में दर्द की शिकायत थी. जिसके कारण ही वो दूसरे टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं थे. इंजरी के कारण ही गिल वनडे सीरीज में भी नहीं खेलते हुए नजर आए थे. ऐसे में गिल के वर्कलोड मैनेजमेंट पर अब बीसीसीआई को खास ध्यान देना होगा.
ये भी पढ़ें: कौन करेगा रवींद्र जडेजा को रिप्लेस? IPL 2026 में ऐसी होगी CSK की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines