IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगाना चाहेंगी. सीरीज में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका की टीम को जीत दर्ज करनी होगी. ऐसे में वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे. फैंस जानना चाहते हैं कि वो इस मुकाबले को कहां पर फ्री में देख सकते हैं.
कब और कहां देखें चौथा टी20 मुकाबला?
भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर इस मुकाबले का आनंद फैंस जियोहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इनकी वेबसाइट पर भी फैंस इस मैच को देख सकते हैं. फ्री में मैच देखने के लिए फैंस को डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का आनंद उठाना होगा. लखनऊ में फैंस को रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए टीम इंडिया फिलहाल टेंशन में है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं. दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान फंसे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षर पटेल भी अब इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम के साथ जोड़ा गया है.
ये भी पढें: IND vs SA: चौथे टी20 मैच से पहले बदल गई टीम इंडिया, मैच विनर खिलाड़ी बीच सीरीज हो गया बाहर
यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे.
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines