IND vs SA: दूसरे टी20 मुकाबले में हार के बाद अब टीम इंडिया धर्मशाला टी20 मैच से कमबैक करने का प्रयास करेगी. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. जिसके पीछे क्रिकेट पंडितों का मानना है कि लगातार बैटिंग ऑर्डर में बदलाव भी एक कारण हैं. लगातार हो रहे इन बदलावों से फैंस भी बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट पर बड़ा सवाल उठ रहा है. जिसका जवाब अब तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है.
तिलक वर्मा ने बताया क्यों हो रहे हैं बदलाव
हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव लगातार बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल करते रहते हैं. जिसके पीछे का कारण अब फैंस जानना चाहते हैं. धर्मशाला टी20 मुकाबले से पहले हुए प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘ओपनिंग बल्लेबाजों को छोड़कर सभी किसी भी क्रम पर खेल सकते हैं. मैं तीसरे से छठे नंबर तक कहीं भी खेल सकता हूं, जहां टीम को मेरी जरूरत हो. हर टीम को लगता है कि कोई फैसला रणनीति की दृष्टि से जरूरी है तो सभी उसके साथ होते हैं. एक मैच खराब हो सकता है. अक्षर पटेल ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया. यह हालात पर निर्भर करता है.’ तिलक के इस बयान से साफ हो गया है कि ये बदलाव फिलहाल नहीं रुकने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका का तीसरा T20 मैच? गिल-सूर्या की होगी परीक्षा
धर्मशाला की पिच पर भी बोले तिलक
टी20 मुकाबले में टॉस और पिच का भी बहुत बड़ा रोल होता है. तिलक वर्मा ने भी मैच से पहले इसके बारे में बात की है. धर्मशाला की पिच को लेकर बोलते हुए तिलक वर्मा ने कहा, ‘मैं यहां पहले भारत के लिये अंडर 19 सीरीज खेल चुका हूं. हम विकेट को देख रहे हैं और लगता है कि काफी रन बनेंगे. टॉस हमारे हाथ में नहीं है. हम ओस की चुनौती का सामना करने के लिये तैयार हैं और हल्की गीली गेंद से अभ्यास किया है. यहां मौसम काफी ठंडा है लेकिन हम शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार हैं. मानसिक रूप से मजबूत लोग हर जगह जीतते हैं.’
ये भी पढ़ें: IND vs SA: छक्कों की होगी बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? धर्मशाला की पिच होगी बेहद खास
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
23 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
47 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines