IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों में फेल होने के कारण फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव दबाव में नजर आ रहे हैं. अगर धर्मशाला में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच में भी मिस्टर 360 के बल्ले से रन नहीं आते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. ऐसे में कप्तान धर्मशाला टी20 मैच में धमाकेदार वापसी का प्लान बना रहे हैं. इस मुकाबले में कप्तान के बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.
कमबैक कर सकते हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान सूर्यकुमार 12 रन बनाकर आउट हुए. वहीं दूसरे मैच में वो सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके. दोनों ही बार वो टीम को मुश्किल में छोड़कर पवेलियन लौट गए. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. तीसरे टी20 मैच में कप्तान इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं. कप्तान सूर्या ने तीसरे टी20 मैच के एक दिन पहले 3 घंटे से भी ज्यादा अभ्यास किया.
सूर्यकुमार यादव ने अभ्यास शुरू होते ही नेट्स में बल्लेबाजी की और अंत तक यही करते हुए नजर आए. सूर्या जब नेट्स के बाहर भी निकले तो बल्ला उनके हाथ में ही रहा. नेट्स में कप्तान ने सबसे ज्यादा स्पिनरों का सामना किया. जहां पर वो बहुत ज्यादा स्वीप शॉट खेलते हुए नजर आए. विकेट के पीछे रन बनाने का भी कप्तान ने अभ्यास किया. इतनी मेहनत देखकर ये कहा जा सकता है कि वो बड़े स्कोर से अब बहुत दूर नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: छक्कों की होगी बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? धर्मशाला की पिच होगी बेहद खास
शुभमन गिल ने भी की लंबी प्रैक्टिस
कप्तान सूर्यकुमार यादव की तरह ही उपकप्तान शुभमन गिल भी टी20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. गिल ने पहले टी20 मैच में 4 रन बनाए तो वहीं दूसरे मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से ही बाहर करने की मांग उठ रही है. गिल को अपने आलोचकों को जवाब देने के लिए तीसरे टी20 मैच में बड़ी पारी खेलनी होगी. बड़े स्कोर का दबाव भी उनके खेल में नजर आ रहा है. गिल ने भी तीसरे टी20 मैच से पहले नेट्स में बहुत ही लंबे समय तक अभ्यास किया. गिल ने इस दौरान दाएं और बाएं हाथ के गेंदबाजों का सामना किया. जिसके बाद साइड आर्म बॉलिंग के खिलाफ भी गिल खेलते हुए नजर आए.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तिलक वर्मा ने बताया क्यों बार-बार बदल रहा है बैटिंग ऑर्डर, पिच को लेकर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
15 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
38 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines