IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज रोमांचक मोड़ पर खड़ी है. रायपुर में 359 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक चेज करते हुए साउथ अफ्रीका ने भी इस सीरीज में जीत का खाता खोल लिया है. अब आखिरी और निर्णायक लड़ाई विशाखापट्टनम में होनी है. केएल राहुल की अगुवाई में टीम इंडिया की निगाहें जोरदार पलटवार करने पर होंगी. वहीं, मेहमान टीम दूसरे वनडे वाले प्रदर्शन वाइजैग में भी दोहराना चाहेगी.
कैसी खेलती है वाइजैग की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है. पिच बैटिंग के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है, जिसके चलते शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है.
हालांकि, पिछले कुछ समय में पिच से स्पिनर्स को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती नजर आई है. मगर यह बात तो तय है कि रांची और रायपुर की तरह तीसरे वनडे में भी रनों का अंबार लगने की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli मचाएंगे रांची-रायपुर से भी ज्यादा वाइजैग में तबाही! बेमिसाल आंकड़े दे रहे गवाही
क्या कहते हैं आंकड़े?
विशाखापट्टनम के इस मैदान ने अब तक कुल 20 वनडे मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 3 में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है, तो 15 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. यानी टॉस जीतने के बाद चेज करने का फैसला यहां पर हमेशा ही फायदेमंद साबित हुआ है.
इसके साथ ही ओस भी काफी अहम किरदार निभा सकती है. पहली पारी का औसतन स्कोर 233 रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 213 रनों का है. भारतीय टीम ने इसी मैदान पर 5 विकेट खोकर 387 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो इस मैदान का सबसे बड़ा टोटल भी है. बता दें कि इस मैदान पर 331 रनों का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक चेज हो चुका है.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
36 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines