Reasons KL Rahul ODI Captain: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. 15 सदस्यी टीम का ऐलान हो गया है और चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तानी मिली है. ऋषभ पंत, तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ की वनडे टीम में वापसी हो रही है. गिल की जगह अभी टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं और माना जा रहा था कि वनडे में भी उन्हें ही जिम्मेदारी मिलेगी. रोहित शर्मा भी कप्तानी का अच्छा विकल्प थे, क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है. हालांकि, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने राहुल को मौका दिया और इसके पीछे कुछ बड़े कारण हो सकते हैं.
1. फ्यूचर को देखते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी नहीं दी गई
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया. टीम इंडिया का फोकस फ्यूचर पर है और इसी वजह से गिल को कप्तानी दी गई थी. रोहित शर्मा कब तक खेलेंगे, ये तय नहीं है. केएल राहुल सीनियर खिलाड़ी हैं और वो आने वाले 5-6 साल तक जरूर टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहेंगे. इसी वजह से सिलेक्टर्स ने गिल के बैकअप के रूप में राहुल को तैयार करने का फैसला किया. जब भी गिल किसी कारण बाहर होंगे, तो राहुल को आंख बंद करके जिम्मेदारी दी जा सकेगी.
2. एक साल से पंत ने नहीं खेला वनडे
अगस्त 2024 में ऋषभ पंत ने आखिरी बार वनडे मैच खेला था. इसके बाद से वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी हुई है. पंत को आते ही कप्तानी देना एकदम गलत फैसला होता, क्योंकि श्रेयस अय्यर और गिल के फिट होने के बाद शायद पंत की टीम में जगह नहीं बने. ऐसे में सिलेक्टर्स और हेड कोच ने केएल राहुल को कप्तानी सौंपी. वो टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा हैं और लंबे समय से स्क्वाड से जुड़े हैं.
3. राहुल को है कप्तानी का अनुभव
रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा टीम इंडिया के मौजूदा स्क्वाड में केएल राहुल को वनडे में सबसे ज्यादा अनुभव है. उन्होंने पहले भी एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी की है. 12 वनडे मैचों में राहुल कप्तान रहे हैं और इसमें से 8 में टीम इंडिया को जीत मिली है. केएल की कप्तानी में टीम सिर्फ 4 मैच हारी है. कप्तानी का अनुभव देखते हुए राहुल को मौका दिया गया.
ये भी पढ़ें:- स्मृति मंधाना से शादी टलने के बाद बिगड़ी होने वाले पति पलाश मुच्छल की तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines