Live Updates
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: 408 रनों से हारी टीम इंडिया
गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 408 रनों से हार गई है. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है. पहली पारी में 201 रन बनाने वाली टीम इंडिया दूसरी पारी में 140 रनों पर ही सिमट गई. अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: रवींद्र जडेजा की जूझारू पारी का हुआ अंत
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की 54 रनों की जूझारू पारी का अंत हो गया है. टीम इंडिया ने इसी के साथ 9वां विकेट भी गंवा दिया है. हार से भारत बस एक 1 कदम दूर है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: जीत से बस 2 विकेट दूर है दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम को नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में 8वां विकेट मिला है. रेड्डी बिना खाता खोले ही साइमन हार्मर का शिकार बन गए हैं. टीम इंडिया ने 139 रनों पर 8 विकेट गंवा दिया है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ दिया है. जडेजा फिलहाल एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जडेजा 53 रन बनाकर लड़ाई लड़ रहे हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: टीम इंडिया ने गंवा दिया 7 विकेट
गुवाहाटी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार बने हैं. हार्मर ने इस पारी में 5 बड़ा विकेट अपने नाम किया है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: रवींद्र जडेजा ने फैंस को दी उम्मीद
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी की है. जडेजा 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. हालांकि दूसरे छोर से उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
टीम इंडिया ने गुवाहाटी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. मैदान पर फिलहाल रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर नजर आ रहे हैं. रवींद्र जडेजा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन
दूसरा सेशन शुरू होते ही टीम इंडिया को छठा झटका लगा है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने 95 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: दूसरे सेशन की हुई शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका की टीम आखिरी दिन क दूसरे सेशन के शुरू होने से पहले जीत से बस 5 विकेट दूर है. भारतीय फैंस को रवींद्र जडेजा और साई सुदर्शन से बड़ी उम्मीदें हैं. दोनों संभल कर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: आखिरी दिन का पहला सेशन हुआ अफ्रीका के नाम
गुवाहाटी टेस्ट मैच के आखिरी दिन का पहला सेशन दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा है. इंडिया ने 90 रनों पर 5 विकेट गंवा दिया है. रवींद्र जडेजा और साई सुदर्शन मौजूदा समय में क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों फैंस की आखिरी उम्मीद हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: संभल कर खेल रहे हैं जडेजा-सुदर्शन
ऋषभ पंत के विकेट गिरने के बाद रवींद्र जडेजा और साई सुदर्शन संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करने में सावधानी बरत रहे हैं.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: टीम इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन
टीम इंडिया ने कप्तान ऋषभ पंत का विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ सिर्फ 58 रनों पर इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. टीम इंडिया का अब इस हार को टालना नामुमकिन होता जा रहा है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: कप्तान ऋषभ पंत ने संभाली पारी
टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत ने बैक टू बैक विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाला है. वहीं साई सुदर्शन एक छोर संभाल कर उनका साथ दे रहे हैं. आखिरी दिन के पहले घंटे का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 58 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: टीम इंडिया ने गंवाया बैक टू बैक विकेट
साइमन हार्मर ने एक ओवर में 2 विकेट हासिल करके टीम इंडिया को बहुत बड़ी मुश्किल में डाल दिया है. कुलदीप यादव 5 रन तो वहीं ध्रुव जुरेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया ने 42 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया है.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: आखिरी दिन का खेल हुआ शुरू
गुवाहाटी टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल शुरू हो गया है. जहां पर दिन का आगाज बाई से आए चौके के साथ हुआ है. फिलहाल मैदान पर साई सुदर्शन और कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया उम्मीद करेगी कि दोनों पहले घंटे के खेल में कोई विकेट नहीं गिरने दें.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: साई सुदर्शन को होगी बड़ी जिम्मेदारी
डेब्यू के बाद से ही नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन का अब तक कोई बड़ा प्रदर्शन नहीं आया है. ऐसे में इस पारी में वो शानदार बल्लेबाजी करके खुद को साबित करना चाहेंगे.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: ऋषभ पंत को खेलनी होगी कप्तानी पारी
आखिरी दिन टीम इंडिया को अगर पूरा दिन खेलना है, तो कप्तान ऋषभ पंत को लंबी पारी खेलनी होगी. पंत के मैदान पर रहने से दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भी दबाव में रहेंगे.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Live: आखिरी दिन बचाना होगा सम्मान
टीम इंडिया गुवाहाटी टेस्ट मैच में आखिरी दिन क्लीन स्वीप का खतरा टालने के लिए मैदान पर उतरेगी. भारत आखिरी दिन पूरा खेलकर मैच ड्रॉ कराने का पूरा प्रयास करेगा.
IND vs SA 2nd Test Day 5 Highlights: IND vs SA 2nd Test Day 5 Highlights: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला गया. जहां पर टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 489 रन बना डाले. जवाब में टीम इंडिया को सिर्फ 201 रनों पर ही समेट दिया. दूसरी पारी में अफ्रीका ने 260 रन बनाकर पारी घोषित की और टीम इंडिया को 140 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. इसी के साथ अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज कर ली है.
अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया कमाल
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन बनाए. वहीं उनका साथ देते हुए मार्को यानसेन ने 93 रन बना डाले. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 49 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किया. रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी 2-2 विकेट हासिल किया था. टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 201 रनों पर ही सिमट गई थी. यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाए तो वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भी 48 रन जोड़े. अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 6 विकेट अपने नाम किया है. वहीं साइमन हार्मर ने भी 3 विकेट हासिल किए थे. अफ्रीका की टीम को पहली पारी में 288 रनों की बढ़त मिली थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: 5 शतक, 1504 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? देखें आंकड़े
408 रनों से हारी टीम इंडिया
बड़ी लीड मिलने के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया और बल्लेबाजी करने उतरे. दूसरी पारी में अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 260 रन बनाए और पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन बनाए तो वहीं टोनी डी जॉर्जी ने भी 49 रन जोड़े. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किया. टीम इंडिया को 549 रनों का लक्ष्य चौथी पारी में मिला. टीम इंडिया दूसरी पारी में 140 रनों पर ही सिमट गई. रवींद्र जडेजा ने 54 रनों की पारी खेली. साइमन हार्मर ने दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किया. भारत को हार 408 रनों से मिली. टेस्ट क्रिकेट में ये भारत की सबसे बड़ी हार है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ऑफ पर पड़ी और मिडिल स्टंप ले उड़ी साइमन हार्मर की ‘जादुई’ गेंद, मुंह ताकते रह गए KL Rahul- VIDEO
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
41 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
44 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
59 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines