IND vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. जहां पर पहले दिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सिर्फ 6 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए थे. जहां पर दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के लोअर आर्डर ने शानदार बल्लेबाजी करके 489 बना डाले. काइल वैरेन ने 45 रनों की अहम पारी खेली. वहीं सेनुरन मुथुसामी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके 109 रन ठोक दिए.
भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से प्रभावहीन नजर आए. मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की अहम पारी खेली. टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट हासिल किए. वहीं रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट हासिल किया. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बनाए हैं. तीसरे दिन टीम इंडिया को शानदार बल्लेबाजी करके पूरा दिन खेलना होगा.
IND vs SA 2nd Test Live: Where to Watch Live Streaming
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज को फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस जिओहॉटस्टार पर इस अहम मुकाबले का आनंद उठा सकते हैं.
IND vs SA Africa 2nd Test Live: Playing 11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वैरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज.
टीम इंडिया: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.