IND vs SA 2nd Test Pitch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाना है. टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है. पहले टेस्ट में चार स्पिनर्स और कुल छह गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला भारतीय टीम के लिए पूरी तरह से गलत साबित हुआ था. टीम को एक अतिरिक्त बल्लेबाज की कमी साफतौर पर खली थी. भारतीय टीम मैनेजमेंट पिच को पढ़ने में पूरी तरह से नाकाम रही थी.
दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. यह मैदान पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है, जिसके चलते यहां की पिच को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, बरसापारा स्टेडियम की पिच की पहली तस्वीर सामने आई है.
पिच की पहली तस्वीर ने चौंकाया!
ईडन गार्डन्स के मैदान पर भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के स्पिनर्स के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए थे. पहली पारी में टीम इंडिया के पांच विकेट स्पिन गेंदबाजों ने चटकाए थे, तो दूसरी इनिंग में भी भारत के छह बल्लेबाजों को स्पिनर्स ने पवेलियन की राह दिखाई थी.
हालांकि, इसके बावजूद गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से तैयार की गई है. पिच की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें लाल मिट्टी साफतौर पर देखी जा सकती है. बता दें कि लाल मिट्टी वाली पिच पर स्पिनर्स का बोलबाला रहता है. खासतौर पर टेस्ट के तीसरे दिन से पिच टूटनी लगती है, जिसकी वजह से बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो जाता है.
ये भी पढ़ें: 17 चौके, 6 सिक्स… Rinku Singh ने उड़ाया बल्ले से गर्दा, तमिलनाडु के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
क्या कहते हैं वनडे के आंकड़े?
बरसापारा स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. अब तक इस ग्राउंड पर कुल 8 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से चार मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, इतने ही मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. बरसापारा में पहल पारी का एवरेज स्कोर 225 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसतन स्कोर 183 का है.
फिर चार स्पिनर्स के साथ उतरेगी टीम इंडिया?
गुवाहाटी टेस्ट की पिच को देखने के बाद टीम इंडिया कितने स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरेगी यह देखना दिलचस्प होगा. लाल मिट्टी की पिच को देखते हुए भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ जाएगा यह लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं यह देखने वाली बात होगी. सुंदर ने पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों को मिलाकर सिर्फ एक ओवर डाला था. इसके साथ ही वह नंबर तीन पर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
50 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines