India vs South Africa 2nd T20 Timing: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार 12 दिसंबर को सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को शायद ज्यादातर फैंस सोच रहे होंगे कि पहले टी20 की तरह भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इस मुकाबले के समय में बदलाव हो गया है। दरअसल इस सीरीज के मैचों की टाइमिंग पर विवाद पहले से ही हो रहा है। बीसीसीआई टीवी पर भी यह कन्फ्यूजन जारी है।
सीरीज के समय पर कंफ्यूजन जारी
आपको बता दें कि पहले बीसीसीआई टीवी पर जानकारी दी गई थी इस सीरीज के तीनों मैच 9.30 PM (IST) पर शुरू होंगे। लेकिन बाद में यहीं इन टाइमिंग को अपडेट करके सभी मैच का टाइम 7.30 PM (IST) कर दिया था। अब एक बार फिर से इस सीरीज के समय में बदलाव हो गया है। इस पर शायद ज्यादा लोगों की नजर नहीं गई होगी। पर दूसरा टी20 अब अलग समय पर शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: बदलना चाहते हैं किस्मत, तो Dream 11 में इन 5 खिलाड़ियों पर जरूर खेलें दांव, पैसों की होगी बारिश!
IND VS SA T20 Series Old Timings (BCCI tv screenshot)
कब शुरू होगा दूसरा व तीसरा टी20?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला अब भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा। यानी मैच का लोकल टाइम होगा शाम 5 बजे। भारतीय समय साउथ अफ्रीका के समय से साढ़े तीन घंटे आगे है। बीसीसीआई की तरफ से अभी भी इसके ऊपर कंफ्यूजन है। क्रिकबज के अनुसार तीसरा टी20 भारत के अनुसार रात 8.30 से होगा। जबकि बीसीसीआई के शेड्यूल में अभी शाम 7.30 ही लिखा है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेला जाना है। पहला मैच बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द हो गया था।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: ये 4 अफ्रीकी खिलाड़ी बनेंगे भारत की जीत में रोड़ा, इससे दुनिया खाती है खौफ!
IND vs SA T20 Series Updated Time BCCI TV (Screenshot BCCI)
कब शुरू होंगे ODI व टेस्ट सीरीज के मैच?
अब अगर वनडे व टेस्ट सीरीज के मैचों की बात करें तो फैंस के लिए इसकी टाइमिंग जानना भी जरूरी है। वनडे सीरीज के भी पहले मैच का समय दूसरे व टी20 मैच के समय में बदलाव है। पहला वनडे दोपहर 1.30 बजे (IST) से शुरू होगा। वहीं दूसरा व तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से होगा। टेस्ट सीरीज के मैच 1.30 बजे से होंगे। पहला टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक होगा। वहीं दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IND A vs NZ A: लगातार फ्लॉप होने बाद यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक
7 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
54 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines