हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 में भी जोरदार बारिश! धुल सकती है सीरीज

India vs South Africa 2nd T20 Rain Weather Update: पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Gqeberha Rain Continues Weather Update (Image Credit- News 24)

India vs South Africa 2nd T20 Rain Weather Update: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तो डरबन में धुल गया था। अब दूसरा मुकाबला मंगलवार को Gqeberha के सेंट जॉर्ज पार्क में होना है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। उसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। जहां दूसरा टी20 मुकाबला होना है वहां सुबह से ही बारिश जारी है। इसके बाद सीरीज के धुलने का भी डर मंडराने लगा है।

फैंस के लिए अच्छी और बुरी दोनों खबर?

पर एक अच्छी खबर यह है कि मैच की शुरुआत लोकल समय के मुताबिक शाम 5 बजे (8.30 PM IST) होनी है। उस वक्त फिलहाल बारिश का अनुमान नहीं है। वहीं दोपहर 2 बजे (लोकल समय) तक बारिश शायद बंद हो गई थी। पर बादल थे लेकिन मैच कुछ हद तक होने की उम्मीदें जिंदा हो गई थीं। अब देखना होगा कि कब तक बारिश बंद रहती है। लेकिन बुरी खबर यह भी है कि रात 8 बजे (लोकल टाइम) यानी जब मैच की दूसरी पारी चल रही होगी उस वक्त बारिश का अनुमान है। यानी फिर मैच डीएलएस से भी खत्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टी20 सीरीज के समय पर कंफ्यूजन जारी, दूसरे मैच से पहले अचानक फिर बदल गई मैच की टाइमिंग!

विज्ञापन

AccuWeather की रिपोर्ट ने डराया

एक्यूवेदर की मानें तो मैच की शुरुआत लोकल समय के अनुसार पांच बजे होनी है। उस वक्त बारिश के 48 प्रतिशत आसार हैं। वहीं शाम 6 बजे तक यह आसार करीब 30-40 प्रतिशत तक बने रहेंगे। अगर मैच शुरू होने में दो घंटे की देरी तक आसार गए तो मुकाबला या तो अंतत: 5-5 ओवर का होगा। या फिर पहले मैच की तरह दूसरा टी20 भी रद्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Sehwag vs Dravid: 10 साल बाद…मैदान पर भिड़े द्रविड़ और सहवाग!

विज्ञापन

Gqeberha में 5-6 बजे बारिश के आसार

क्या घटेंगे ओवर?

जैसे कि फैंस पहला मैच बिना टॉस के ही रद्द होने से निराश हुए होंगे। अब दूसरे मैच से पहले भी यह खबर फैंस को निराश कर सकती है। लेकिन फिलहाल जो अनुमान सामने आ रहे हैं उस मुताबिक बारिश मैच के समय तक बंद रह सकती है। फिर साउथ अफ्रीका के ड्रेनेज सिस्टम को अच्छा माना जाता है। ऐसे में कम ओवर का मैच हो सकता है। कम से कम 5-5 ओवर के मैच की संभावना हो सकती है। वहीं अगर दूसरी पारी में बारिश आई तो दूसरी पारी के 5 ओवर अगर हो गए तो डकवर्थ लुईस (DLS) भी खेल में आ सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola