IND vs SA 1st Test Pitch Report: टी-20 के धूम-धड़ाके के बाद अब बारी है टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है.
ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया ने अपनी ही सरजमीं पर वेस्टइंडीज को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी थी. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन जोरदार रहा था. ऋषभ पंत की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है, जिसके चलते कागज पर गिल की सेना काफी मजबूत नजर आ रही है.
कैसी खेलती है ईडन गार्डन्स की पिच?
ईडन गार्डन्स के मैदान पर यूं तो बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है. पिच में अच्छा बाउंस और उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. हालांकि, शुरुआत में पिच में नमी होने के कारण बॉलर्स को भी यहां पर मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट की तरफदारी पर भड़के गौतम गंभीर ने कसा तंज, ‘किस बात का जश्न मना रहे…’ नया विवाद शुरू!
पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने कहा है कि इस बार ईडन गार्डन्स के मैदान पर बल्ले और गेंद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. उन्होंने बताया कि पिच में थोड़ा टर्न भी देखने को मिलेगा, जिसका फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिलेगा.
क्या कहते हैं आंकड़े?
ईडन गार्डन्स के मैदान ने अब तक कुल 42 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 12 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 10 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. यानी टॉस इस ग्राउंड पर कुछ खास रोल प्ले नहीं करता है. ईडन गार्डन्स में पहली पारी का औसतन स्कोर 323 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 314 रनों का रहा है. हालांकि, चौथी पारी में यहां पर चेज करना आसान नहीं रहता है. चौथी इनिंग का एवरेज स्कोर 143 रन रहा है.
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines