Live Updates
IND vs SA 1st ODI Live: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया
भारतीय टीम ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। डेब्यूटेंट साईं किशोर 43 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर ने भी 52 रन की पारी खेली।
https://twitter.com/ICC/status/1736359826353987633
IND vs SA 1st ODI Live: श्रेयस अय्यर का पचासा
श्रेयस अय्यर ने अपने वनडे करियर का 18वां पचासा पूरा किया। वह 52 रन बनाकर आउट भी हुए। भारत आसान जीत की ओर है।
IND vs SA 1st ODI Live: साईं सुदर्शन का डेब्यू में पचासा
साईं सुदर्शन ने अपने पहले वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करते हुए 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी का आगाज किया और टीम को आसान जीत की ओर बढ़ाया है।
IND vs SA 1st ODI Live: आसान जीत की ओर टीम इंडिया
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में जारी पहले वनडे में टीम इंडिया आसान जीत की ओर बढ़ गई है। साईं सुदर्शन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर डटे हैं।
IND vs SA 1st ODI Live: भारत का स्कोर 50 पार
भारतीय टीम का स्कोर 9वें ओवर में 50 के पार पहुंच गया है। श्रेयस अय्यर और साईं सुदर्शन क्रीज पर डटे हैं। भारत को 117 रनों का लक्ष्य मिला है।
https://twitter.com/BCCI/status/1736351122217157001
IND vs SA 1st ODI Live: रुतुराज गायकवाड़ आउट
भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। वियान मुल्डर ने रुतुराज गायकवाड़ को वापस पवेलियन भेज दिया। भारत ने 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट लिया।
https://twitter.com/BCCI/status/1736345429758124326
IND vs SA 1st ODI Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी है। रुतुराज गायकवाड़ और साईं सुदर्शन क्रीज पर हैं।
IND vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका 116 पर सिमट गई
साउथ अफ्रीका की टीम पहले खेलते हुए 116 रनों पर ढेर हो गई है। अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए। वहीं आवेश खान को चार और कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।
https://twitter.com/BCCI/status/1736333067994952168
IND vs SA 1st ODI Live: अर्शदीप सिंह ने खोला पंजा
अर्शदीप सिंह ने इस पारी में अपना पहला वनडे विकेट लिया था। उन्होंने अब खाता खोला तो वो भी पंजे के साथ। उन्होंने पांच विकेट झटके।
https://twitter.com/BCCI/status/1736329759557312571
IND Vs SA 1st ODI Live: 100 रन पूरे
साउथ अफ्रीका ने 24.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अभी तक 9वें विकेट के फेहलुकवायो और नांड्रे बर्गर ने 27 रन जोड़ लिए हैं।
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका के 73 रन पर गिरे 8 विकेट
आवेश खान ने चौथा विकेट लिया और साउथ अफ्रीका को 73 के स्कोर पर 8वां झटका दिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1736318741863116924
IND Vs SA 1st ODI Live: अर्शदीप और आवेश का जलवा
अर्शदीप सिंह और आवेश खान का जलवा इस कदर दिखा कि अब साउथ अफ्रीका की टीम 100 रन का आंकड़ा भी छूती नहीं दिख रही है। अर्शदीप ने अभी तक 4 और आवेश ने 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 58 रन पर 7 विकेट है।
https://twitter.com/BCCI/status/1736313022233387381
IND Vs SA 1st ODI Live: डेविड मिलर आउट
साउथ अफ्रीका को 58 के स्कोर पर 7वां झटका लगा है। डेविड मिलर को आउट कर आवेश खान ने अपना तीसरा विकेट लिया।
https://twitter.com/BCCI/status/1736313817490223525
IND Vs SA 1st ODI Live: आवेश का डबल धमाल
आवेश खान ने लगातार दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने मारक्रम और वियान मुल्डर को लगातार आउट कर साउथ अफ्रीका का स्कोर 52 रन पर 6 विकेट कर दिया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1736310526773428680
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका की आधी टीम 52 पर आउट
पिछले ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरिक क्लासेन को आउट किया। अब आवेश खान ने कप्तान एडेन मारक्रम को आउट कर साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया। मेजबान टीम ने 52 के स्कोर पर अपनी आधी टीम को गंवा दिया।
https://twitter.com/BCCI/status/1736309877860098463
IND Vs SA 1st ODI Live: अर्शदीप को मिला चौथा विकेट
अर्शदीप सिंह का पहले वनडे में जादू जारी है। साउथ अफ्रीका को 52 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। यह चारों विकेट अर्शदीप ने अपने नाम किए। उन्होंने हेनरिक क्लासेन को भी पवेलियन भेजा।
https://twitter.com/BCCI/status/1736308974537023783
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका
साउथ अफ्रीका को अर्शदीप सिंह ने तीसरा झटका दिया है। रीजा हेंड्रिक्स और वान दर डूसेन के बाद उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे डी जॉर्जी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। साउथ अफ्रीका का स्कोर अब 42 रन पर तीन विकेट हो गया है।
https://twitter.com/BCCI/status/1736306113887510652
IND Vs SA 1st ODI Live: जॉर्जी ने पकड़ी रफ्तार
साउथ अफ्रीका को शुरुआती दो झटके लगने के बाद जी जॉर्जी ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने 14 गेंदों पर 17 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम का स्कोर 5 ओवर के बाद 2 विकेट पर 20 रन है।
IND Vs SA 1st ODI Live: अर्शदीप सिंह का डबल धमाल
अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में लगातार दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने पहले रीजा हेंड्रिक्स और फिर पहली गेंद पर रासी वान दर डूसेन को पवेलियन भेजा।
https://twitter.com/BCCI/status/1736298969503010845
IND Vs SA 1st ODI Live: रीजा हेंड्रिक्स डक पर आउट
अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ओवर में ही टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने रीजा हेड्रिक्स को शून्य के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा।
https://twitter.com/BCCI/status/1736297547474624710
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर हैं। मुकेश कुमार ने पारी की गेंदबाजी की शुरुआत की और काफी घातक गेंदबाजी की।
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका की Playing 11
साउथ अफ्रीका की टीम में भी एक खिलाड़ी डेब्यू करता नजर आएगा। बर्गर टी20 के बाद वनडे डेब्यू करेंगे। देखें प्लेइंग 11-
https://twitter.com/BCCI/status/1736291808127431013
IND Vs SA 1st ODI Live: टीम इंडिया की Playing 11
साईं सुदर्शन डेब्यू करेंगे, वहीं संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है। देखें भारत की प्लेइंग 11-
https://twitter.com/cric_mawa_twts/status/1736289696584741365
IND Vs SA 1st ODI Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए एक युवा खिलाड़ी साईं सुदर्शन डेब्यू करते नजर आएंगे। भारत लक्ष्य का पीछा करेगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1736288944109851118
IND Vs SA 1st ODI Live: साईं सुदर्शन करेंगे डेब्यू
भारतीय टीम के लिए साईं सुदर्शन को वनडे कैप मिल गई है। वह डेब्यू करते नजर आएंगे।
https://twitter.com/SketchBuzz1995/status/1736285702965617149
IND Vs SA 1st ODI Live: पिंक जर्सी में उतरेगी साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम पहले वनडे में पिंक जर्सी में उतरेगी। इस जर्सी में टीम का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है। पिछले 11 में से 10 वनडे अफ्रीका ने इस जर्सी में जीते हैं।
चाहर के रिप्लेसमेंट का ऐलान
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-IND vs SA: दीपक चाहर के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, RCB के ऑलराउंडर को मिली भारतीय टीम में जगह
IND Vs SA 1st ODI Live: किसे मिलेगा डेब्यू का मौका?
भारत के इस वनडे स्क्वॉड में ओपनर्स ज्यादा नहीं हैं तो साईं सुदर्शन को डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं संजू सैमसन की भी टीम में वापसी हो सकती है। केएल राहुल ने एक दिन पहले कई हिंट दिए थे।
IND Vs SA 1st ODI Live: टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आकाशदीप।
IND Vs SA 1st ODI Live: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1736275864030245199
India vs South Africa 1st ODI Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार से हुआ। जोहानिसबर्ग में दोनों टीमें आपस में भिड़ीं। केएल राहुल की अगुआई में युवा टीम इंडिया मैदान पर उतरी और शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने इस वनडे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा।
नीचे पढ़ें मैच में क्या-क्या हुआ:-
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
45 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines