Ind vs Pak: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में भारत के हाथों मिली हार को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। पाकिस्तान टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने अंपायरों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। मैच हारने के बाद मोहम्मद नवाज की गेंद को नो बॉल करार दिए जाने को पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम नें गलत ठहराया है। अकरम के मुताबिक मैदान पर मौजूद अंपायर्स को थर्ड अंपायर की सलाह लेनी चाहिए थी।
वसीम अकरम ने उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अपने बयान में कहा कि ‘इसमें विराट कोहली की कोई गलती नहीं है। कोई भी प्लेयर अंपायर से इस बारे में पूछता है। आपके पास जब टेक्नॉलजी है तो जाकर उसका प्रयोग कीजिए। बिना बात के क्यों फैसला दे रहे हैं।
वसीम अकरम ने आगे कहा कि ‘ये दोनों सबसे अनुभवी अंपायर हैं। मुझे लगा कि ये नो बॉल नहीं था लेकिन अगर आप स्लो मोशन में देखें तो फिर ये नो बॉल लगा। इसलिए तकनीक का प्रयोग हम कर सकते हैं। अगर आप रीप्ले देखें तो अंपायर पहले छक्के को देख रहा था। जब विराट कोहली ने पूछा तब जाकर उन्होंने नो बॉल दिया, जबकि उन्हें पहले ही इसका इशारा करना चाहिए था।’
अंतिम ओवर में हुआ था विवाद
आपको बता दें कि अंतिम ओवर में नो बॉल वाला विवाद हुआ था। दरअसल, पाकिस्तान की तरफ से आखिरी ओवर में मोहम्मद नवाज गेंदबाजी करने के लिए आए थे, टीम इंडिया को अंतिम तीन गेंद पर 13 रनों की जरूरत थी, इसी दौरान विराट ने एक जबरदस्त छक्का लगाया। बॉल कोहली की कमर के ऊपर थी और जब उन्होंने आपत्ति जताई तो अंपायर्स ने इसे नो बॉल करार दिया।
भारत पाकिस्तान मैच का अंतिम ओवर रोमांच
नो बॉल दिए जाने के बाद टीम इंडिया को जीत के लिए अब 3 गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी, जब नवाज ने चौथी गेंद फेंकी तो वह वाइड हो गई। अब 3 गेंद पर 6 रन चाहिए थे, अगली गेंद पर कोहली बोल्ड हुए हालांकि फ्री होने के चलते वह आउट नहीं दिए गए, इस गेंद पर उन्होंने 3 रन भाग लिए थे।
मैच का हाल
भारत ने 4 विकेट से पाकिस्तान को हराया है। विराट कोहली जीत के हीरो रहे उन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान ने बोर्ड पर 159 रन लगाए थे, इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर पूरा किया।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines