PAK Plan for India Match: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में आज बड़ा मैच होने वाला है. सुपर 4 में ये दोनों टीमों का पहला मैच है और वो जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे. पाकिस्तान का रिकॉर्ड टीम इंडिया के खिलाफ बेहद खराब है और सुपर 4 स्टेज के मैच को जीतने के सपने पाक देख रहा है. उन्होंने एक मास्टरप्लान तैयार किया है और मैच से पहले बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने भारतीय टीम से भिड़ंत के पहले मोटिवेशनल स्पीकर की मदद लेने का बड़ा फैसला किया है.
पाकिस्तान ने बुलाया मोटिवेशनल स्पीकर
आईएएनस की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर राहील करीम को बुलाया है. वो टीम के साथ रहेंगे और हालिया प्रदर्शन के बाद टीम को मोटिवेट करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे. राहिल बुधवार को पाक स्क्वाड के साथ जुड़े थे और वो टूर्नामेंट के अंत तक उनके साथ रहेंगे. बता दें कि करीम स्पोर्ट्स में काफी सालों से खेल और अन्य क्षत्रों में टीमों को मोटिवेट करते आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ मैच से पहले बेचैनी हो रही है और वो महामुकाबले का प्रेशर लेने के मामले में संघर्ष कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘कुछ गलत नहीं किया…’, IND vs PAK मैच से पहले आर अश्विन का फूटा गुस्सा, पाकिस्तान टीम को सुनाई खरी-खरी
भारत ने पिछले मैच में पाक को रौंदा था
14 सितंबर 2025 को एशिया कप के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिला था. इस मुकाबले में शुरुआत से भारतीय टीम ने डॉमिनेशन दिखाया. गेंद से लेकर बल्ले तक, हर जगह भारत ने दबदबा बनाया. मात्र 15.5 ओवरों में टीम इंडिया ने 128 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. 7 विकेट से भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की. सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से कमाल किया, वहीं गेंद से कुलदीप यादव ने स्पिन का जादू बिखेरा.
एक बार फिर जीतना चाहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम एशिया कप में जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट नजर आ रही है. तीन में से तीन मैच जीतकर उन्होंने सुपर 4 में जगह बना ली है और वो यहां भी अपनी बढ़िया शुरुआत करना चाहेंगे. इसके लिए उन्हें पाकिस्तान को आज शाम होने वाले मैच में हराना होगा. भारतीय टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और पाक के लिए उन्हें हराना मुश्किल होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी से पाकिस्तान को लगता है ‘डर’! गेंद और बल्ले से मचाता है गदर
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
27 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines