IND Possible 11 Against PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर 4 स्टेज में मैच होने वाला है. 21 सितंबर को दोनों देशों के खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और इस मुकाबले पर सभी की नजर है. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को करारी हार थमाई थी और अब वो दोबारा ऐसा करना चाहेंगे. ओमान के खिलाफ टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव किए थे. इसके अलावा मैच के दौरान अक्षर पटेल भी चोटिल होने के कारण बाहर चले गए. उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल है. ऐसे में प्लेइंग 11 में कुछ बड़े चेंज हो सकते हैं.
प्लेइंग 11 में लौटेंगे दो बड़े खिलाड़ी!
ओमान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय टीम ने दो बड़े बदलाव किए थे. जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था. उनकी जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की एंट्री हुई. दोनों ने एक-एक विकेट झटका. हालांकि, वरुण और जसप्रीत टीम के दो सबसे अहम गेंदबाज हैं. वरुण जहां टी20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं. ऐसे में इन दोनों को बाहर रखने का कोई अर्थ नहीं बनता है. अर्शदीप और हर्षित की जगह इन दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से बाहर होंगे अक्षर पटेल? ओमान के खिलाफ लगी चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
अक्षर पटेल फिट नहीं रहे, तो किसकी होगी एंट्री?
अक्षर पटेल भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं. वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम को स्थिरता प्रदान करते हैं. ओमान के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में उन्होंने 26 रन बनाए और इसके पहले गेंद से वो लगातार कमाल करते आए हैं. ओमान के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय उनका सिर जमीन पर जोर से टकरा गया था. इसी कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा.
फील्डिंग कोच ने संकेत दिए हैं कि अक्षर ठीक हैं. हालांकि, अगर पटेल किसी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो रिंकू सिंह एक अच्छा विकल्प रह सकते हैं. वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का विकल्प भी प्रदान करते हैं. यूपी टी20 लीग में रिंकू ने गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था और उन्होंने खुद बताया था कि वो अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान दे रहे हैं. वैसे भी भारतीय टीम के पास हार्दिक और शिवम दुबे के रूप में ऑलराउंडर गेंदबाज हैं. रिंकू को जोड़ा जा सकता है, या फिर सूर्या चाहे, तो अर्शदीप को टीम में रहने दे सकते हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: No Handshake विवाद के बाद सूर्या ने फिर किया पाकिस्तान टीम को इग्नोर, सुपर 4 के लिए भरी हुंकार
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
5 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
33 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
58 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
59 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines