IND vs PAK, Final: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एशिया कप 2025 के फाइनल में करारी हार थमाई. मैच के बाद ACC अध्यक्ष और PCB चीफ मोहसिन नकवी इंतजार करते रहे लेकिन टीम इंडिया ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. अब एक वीडियो सामने आया है, जहां भारत प्लेयर्स लेटकर आराम से मोबाइल चला रहे थे, वहीं नकवी पोडियम पर खड़े होकर ट्रॉफी देने का इंतजार करते रहे. अब इसका मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जहां नकवी की बुरी तरह बेइज्जती हो रही है.
टीम इंडिया ने निकाली मोहसिन नकवी की हेकड़ी
पहले ही बता दिया गया था कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं करेंगे. इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी देने के लिए आ गए. उन्हें लगा था कि टीम इंडिया के खिलाड़ी मजबूरी में उनसे खिताब स्वीकार कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मोहसिन ने स्टेज पर लंबा इंतजार किया लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी नहीं आए. अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां मोहसिन और अन्य ऑफिशियल्स स्टेज पर भारत को ट्रॉफी देने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं खिलाड़ी मैदान पर लेटकर मोबाइल चला रहे हैं. मोहसिन ने एक बार फिर अपनी बेइज्जती करा ली.
आप नीचे ये वायरल वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: मोहसिन नकवी की बैंड बजना तय, BCCI उठाएगा ये सख्त कदम, ट्रॉफी घर ले जाना पड़ेगा भारी!
नकवी अपने साथ ले गए ट्रॉफी और मेडल
मोहसिन नकवी चाहते तो किसी अन्य ACC अधिकारी को ट्रॉफी प्रेजेंट करने का मौका दे देते. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और जब भारतीय टीम ने उनसे खिताब स्वीकार नहीं किया, तो उन्होंने बेशर्मी दिखाई. वो ट्रॉफी अपने साथ ही ले गए. हालांकि, इसके बाद उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होना तय है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने क्लियर कर दिया है कि नवंबर में ICC की बैठक के दौरान वो मोहसिन की इस हरकत का विरोध करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, बताई शिकस्त मिलने की वजह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines