IND vs PAK Match Ticket Crash: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच होने वाला है. दोनों देशों के बीच मैचों को लेकर हमेशा ही फैंस का उत्साह बना रहता है. हाल ही में वर्ल्ड कप में उनके मैच की टिकट सामने आई है. फैंस में इसी बीच जबरदस्त तरीके से क्रेज नजर आ रहा है और सभी में इसकी दीवानगी देखने को मिल रही है. इसी वजह से टिकट आते ही वेबसाइट पूरी तरह से क्रैश हो गई और लोगों को इसी वजह से दिक्कतों का भी सामने करना पड़ा.
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए फैंस में दीवानगी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होना है. इस मुकाबले की टिकट सेल्स का दूसरा चरण 15 जनवरी को शुरू हुआ. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने वाला है. इसके लिए जब 15 जनवरी को शाम 7 बजे टिकट लाइव हुई थी, तो बुकमायशो क्रैश हो गया.
इतने सारे लोग वेबसाइट पर साथ आ गए, कि सर्वर में दिक्कतें आ गई. बाद में खबर आई कि रात 9 बजे दोबारा टिकट की बिक्री शुरू होगी. पेमेंट के दौरान तकनिकी समस्याएं बताई जा रही थी. अब वेबसाइट पर ‘कमिंग सून’ लिखा आ रहा है. बता दें कि इस बार ICC ने 100 रूपये से टिकट शुरू की और इसी कारण भारी तादात में फैंस आए.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड सीरीज के बीच मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में किस-किस टीम से होगा भारत का मैच?
पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स से मैच खेलने वाली है. भारतीय टीम को ग्रुप A में शामिल किया गया है. नीचे उनके सभी मैचों का शेड्यूल है:
- भारत vs यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (7 फरवरी 2026 – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
- भारत vs नामीबिया (12 फरवरी 2026 – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- भारत vs पाकिस्तान (15 फरवरी 2026 – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो)
- भारत vs नीदरलैंड्स (18 फरवरी 2026 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टी20 सीरीज से भी अगर वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर, तो किसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह? ये 5 खिलाड़ी हैं दावेदार!
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
4 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
32 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
53 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines