IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच को लेकर दोनों ही देश के फैंस के बीच काफी उत्साह है। इसी बीच पाकिस्तान के समर्थकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के अनुभवी बेट्समैन फखर जमां चोटिल होने के चलते इस मैच में नहीं खेलेंगे।
इस खिलाड़ी को टीम में मिल सकता है मौका
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैच से पहले आयोजित की गई प्रेस क्रांफ्रेंस में ये बताया कि दुबई में टी-20 एशिया कप के फाइनल में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए टीम के नंबर 3 के बल्लेबाज फखर जमां अभी भी पुरी तरह से रिकवर नहीं हो पाएं हैं और इसीलिए वे इस महामुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।
वहीं फखर जमां जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जगह टीम में युवा खिलाड़ी शान मसूद को मौका दिया जा सकता है। शान मसूद बेहतरीन फॉर्म में है। हालांकि उन्होंने इससे पहले भारत के खिलाफ कोई मैच नहीं खेला है।
अभी पढ़ें – India Team schedule: पहले PAK को कूटा अब इस टीम की बारी, जानिए भारत का अगला मैच किसके साथ और कब?
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
मोहम्मद रिजवान
बाबर आजम (कप्तान)
हैदर अली
मोहम्मद नवाज
इफ्तिखार अहमद
शान मसूद
आसिफ अली
शादाब खान
शाहीन शाह अफरीदी
नसीम शाह
हारिस रऊफ
अभी पढ़ें – VIDEO: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, बेटे को गोद में लिए दिखे पांड्या, कोहली–अर्शदीप का रिएक्शन हुआ वायरल
कहां लाइव होगा भारत-पाकिस्तान मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला आप स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं। मैच एक बजकर 30 मिनट पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में प्रसारण होगा, डिजिटल पर डिज्नी हॉटस्टार पर इस मैच का प्रसारण होगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines