Mohammad Nawaz Runout: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान के साथ हो रहा है. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए हैं. टीम की ओर से साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 58 रन ठोके. मोहम्मद नवाज ने 21 रन बनाए, लेकिन वह अजीबोगरीब तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे.
नवाज क्रीज को गार्डन समझकर घूमते हुए नजर आए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. कप्तान सूर्यकुमार की चतुराई के चलते टीम इंडिया के हाथ बड़ा विकेट लगा. हालांकि, भारतीय गेंदबाज दुबई में लय से भटके हुए नजर आए. जसप्रीत बुमराह ने तो 4 ओवर में 45 रन लुटाए.
यहां क्लिक करके पढ़िए IND vs PAK मैच का लाइव ब्लॉग
नवाज को लापरवाही पड़ी महंगी
दरअसल, कप्तान सलमान आगा के साथ मिलकर मोहम्मद नवाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. नवाज 21 रन पर पहुंच चुके थे और उनसे आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद की जा रही है. पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सलमान आगा ने जोरदार शॉट खेला और दो रन लेने के लिए दौड़े. हालांकि, गेंद फील्डर के हाथों में जाने की वजह से सलमान को एक रन से ही संतोष करना पड़ा.
मगर दूसरे छोर पर पहुंचे नवाज क्रीज के अंदर पूरी तरह से नहीं पहुंचे थे और वह ना ही फील्डर की तरफ देख रहे थे. बस फिर क्या था कप्तान सूर्यकुमार ने नवाज की लापरवाही पर ध्यान देते हुए स्टंप पर निशाना साधा. सूर्या का सटीक थ्रो विकेट पर जाकर लगा और नवाज तब तक क्रीज के अंदर नहीं पहुंचे थे. थर्ड अंपायर के पास फैसला गया और उन्हें आउट करार दिया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मुस्कुराते सूर्या के सामने मुंह फुलाए खड़े रहे सलमान आगा, फिर नहीं हुआ भारत-पाकिस्तान के बीच हैंडशेक
फरहान ने खेली धांसू पारी
पाकिस्तान की ओर से साहिदजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. ओपनर के तौर पर उतरे फरहान ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 58 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए. हालांकि, फरहान को दो जीवनदान भी मिले. उनके अलावा सैम अयूब ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए. वहीं, अंतिम ओवरों में फहीम अशरफ ने 8 गेंदों में नाबाद 20 रन ठोकते हुए पाकिस्तान को 171 रनों के टोटल तक पहुंचाया.
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
57 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines